RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिला स्तरीय स्टीयरिंग – सह-मॉनीटरिंग कमिटी की बैठक संपन्न!मध्याहन भोजन का हो समय समय पर मॉनीटरिंग:उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता

चतरा/झारखंड 24 अगस्त।समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्दाशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग – सह-मॉनीटरिंग कमिटी की बैठक की गई।
बैठक में उप विकास द्वारा द्वारा राज्य में मध्याहन भोजन की स्तिथि की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाय की मध्याहन भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का ध्यान हमेशा रखा जाए। किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ जो कि विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच भोजन के लिए दिया जाता है उसके गुणवत्ता की जांच हमेशा की जाए। उप विकास आयुक्त ने विद्यालय परिसर में जंगल झाड़ी की साफ सफाई, स्टोर रूम और भोजन बनने वाले स्थान को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया।
विद्यालयों में छात्र छात्राओं के नामांकन के विरुद्ध उपस्थिति में प्रगति हेतु प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से संकुल साधन सेवी के द्वारा किए गए विद्यालय विजिट की मांग की गई। साथ ही सिविल सर्जन चतरा को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में नियमित छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य जांच कराएं। आगे उन्होंने उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को कहा कि यह सुनिश्चित करें विद्यालयों के छात्र छात्राएं पोषण से संबंधित दवा का सेवन करे और शत प्रतिशत विद्यालयों द्वारा एसएमएस करवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में सीविल सर्जन जगदीश प्रसाद, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे उपायुक्त, व्यवस्थाओं की सराहना की।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष” शिक्षक सम्मान”! गुरु का सामाजिक प्रतिष्ठा में होता था अलग स्थान:जय प्रकाश पाठक

rktvnews

ईस्टर की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पौधारोपण से मिलेगी जलवायु परिवर्तन से निजात-आनंद

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने दतिया में नवीन एयरपोर्ट का किया शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment