
RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )02 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि विजयादशमी पर्व अधर्म और अन्याय पर धर्म तथा न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई और अंहकार का नाश किया था।
श्री शर्मा ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन उच्चत्तम नैतिकता, मानवीयता और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने भीतर की बुराइयों का त्याग करें और सदाचार की राह पर चलें।
