RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार की सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)30 सितंबर।सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड के मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। अपर निदेशक सूचना, आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा मुकेश कुमार को शॉल एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह एक बेहद भावुक पल है। उन्होंने कहा कि मुकेश कुमार बधाई के पात्र हैं, कि उन्होंने सूचना विभाग में 36 वर्ष की सेवा पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को मुकेश कुमार से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस प्रकार से शासकीय सेवा में हमें अपने पद के कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुकेश कुमार द्वारा लम्बी सेवाएं विभाग को प्रदान की गई हैं, जिसके लिए विभाग सदैव उनका आभारी रहेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि मुकेश कुमार अपने दायित्वों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार रहे। विभाग में उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जायेगा। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि मुकेश कुमार सरल एवं सहज स्वभाव के व्यक्ति रहे हैं, जब भी उन्हें जो दायित्व प्रदान किया गया, उसका उन्होंने समर्पण भाव से निर्वहन किया ।
उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मुकेश कुमार द्वारा जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार में अपनी सेवाएं दी गई। श्री श्रीवास्तव ने जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार में श्री मुकेश द्वारा दी गई सेवाओं से जुडे कुछ संस्मरण शेयर किए।
उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश रावत ने अपने सम्बोधन में मुकेश कुमार के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में व्यवस्थाधिकारी रामपाल सिंह रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला, जगदीश पटवाल, सहायक लेखाकार राकेश कुमार धीवान, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक एम.पी.कैलखुरी, सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पान सिंह बिष्ट, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दयाकृष्ण पालीवाल सहित सूचना कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान के पहल से जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मिली स्वीकृति।

rktvnews

गढ़वा:PC&PNDT Act एवं The Clinical Establishment Act अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला -सह- समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी के विरुद्ध अश्लीलता के खिलाफ न्यायालय में परिवाद पत्र दायर!ऑल इंडिया अभिवावक संघ अध्यक्ष सह आरटीआई कार्यकर्ता राकेश रॉय ने दायर किया परिवाद।

rktvnews

भोपाल:पीएम जनमन योजना में सरकार के साथ समाज भी जुड़े : राज्यपाल

rktvnews

शहर के मुख्य एंट्री पर पुलिस चेकिंग की व्यवस्था नहीं होने से घट रही अपराधिक घटनाएं:भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश सिंह

rktvnews

भोजपुर:भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सरैया मंडल के बूथ कार्यकताओं की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment