RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

सारण/छपरा 19 सितंबर।आज जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति के बैठक समाहरणालय सभागार में 11:00 बजे पूर्वाह्न से आहूत की गई ।बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सारण ने जानकारी दी की जिला में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है तथा सभी प्रकार के उर्वरक निर्धारित मूल्य पर कृषकों को आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। उर्वरक का निर्धारित मूल्य इस प्रकार है-यूरिया नीम कोटेड 266 रुपए 50 पैसे 45 किलो प्रति बोरा, डी ए पी 1350 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, एम ओ पी 1700 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, एन पी के(12:32:16) 1470 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, एन पी 1550 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, ए पी एस 1250 रुपए 50 किलो प्रति बोरा,ए पी एस इफको 1250 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, एस एस पी 645 रुपए 50 किलो प्रति बोरा। जानकारी दी गई की इफको के द्वारा जिला में कुल मांग का 20 से 22% तक उर्वरक की आपूर्ति की जाती है ।इस मात्रा को बढ़ाने हेतु अनुरोध पत्र लिखने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया। उर्वरक के कालाबाजारी को रोकने हेतु कृषि विभाग के पदाधिकारी के द्वारा जिला स्तरीय गठित टीम के द्वारा निरंतर जांच एवं छापामारी किये जाने की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा दी गई। जिला में मिट्टी की जांच रिपोर्ट के अनुसार अच्छी फसल हेतु खाद देने की अनुशंसा करने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया।
बैठक में विधायक अमनौर कृष्ण कुमार मंटू, जिला परिषद अध्यक्ष जय मित्रा देवी, उप विकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी, जिला कृषि पदाधिकारी, विधायकों के प्रतिनिधि गण एवं उर्वरक निगरानी समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:एनडीए प्रधान चुनाव कार्यालय मे पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर शोक सभा सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

राजेंद्र स्टेडियम छपरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2023 के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह के पूर्वाभ्यास का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लिया गया बड़ा निर्णय : उद्योग विभाग को सौंपा जाएगा जशप्योर का ट्रेडमार्क

rktvnews

बक्सर:जननायक कर्पूरी ठाकुर विधी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात और सघन सदस्यता अभियान कार्यक्रम जिले के बूथों पर हुआ।

rktvnews

10वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उत्‍सव मनाने के लिए नई दिल्ली के हथकरघा हाट में “विरासत” प्रदर्शनी शुरू हुई।

rktvnews

Leave a Comment