RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व सेना का शौर्य उत्साह वर्धन के लिए आईएमए ने निकाला प्रभातफेरी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 मई।रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आरा के द्वारा सुबह 6 बजे रेड क्रॉस सोसाइटी के पास से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं हमारे देश की सेना का शौर्य एवं पराक्रम के उत्साहवर्धन के लिए एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।इस प्रभात फेरी में हमारे आरा के सम्मानित बुद्धिजीवी, सभी चिकित्सक, खिलाड़ी एवं आम राष्ट्रप्रेमी भी शामिल हुए । शहर के रमना मैदान के चारों तरफ सिर्फ देश की आन बान एवं शान राष्ट्रीय झण्डा तिरंगा ही दिखाई दे रहा था ।
भारत माता की जय एवं सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा का ही जयघोष सुनाई दे रहा था ।
इसमे ना कोई जाती और और ना ही कोई धर्म था, और ना ही कोई छोटा या बड़ा था बल्कि सारे लोग देशभक्ति से ओतप्रोत केवल देशभक्तों की एक टोली जो पूरे भोजपुर का प्रतिनिधित्व कर रही थी ।
इस प्रभात फेरी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आरा के अध्यक्ष डॉ पी सिंह , सचिव डॉ विजय गुप्ता, एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

चंद्रयान-3 मिशन की वर्तमान स्थिति।

rktvnews

भोजपुर:कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय, कोईलवर में सखी वार्ता का हुआ आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार MISSION LIFE को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : ‘द लिल लोकल’ एक्जीबिशन में छाए रहे धमतरी जिले के पारंपरिक और संस्कृति पर आधारित स्टाल।

rktvnews

उज्जैन:बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह, उमंग और आकर्षण के गौरवशाली इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

rktvnews

Leave a Comment