RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:रामलीला के पांचवें दिन राम राज्याभिषेक की तैयारी और राम बनवास का हुआ मंचन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 सितंबर। शुक्रवार को 400 वर्ष पुरानी रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला का मंचन हुआ जिसमें राम के चारों भाइयों के साथ अयोध्या लौटने पर खुशी की लहर है वही एक दिन जब राजा दशरथ दर्पण में अपना पका हुआ बाल देखते हैं तो वह सोचते हैं कि अब उनको ज़िम्मेदारी से मुक्त होने का समय आ गया है. वह मोह माया त्याग कर अब साधना में लीन होना चाहते हैं. तब वह जाकर अपने सभी मंत्रियों के साथ वार्तालाप करते हैं और राम को अयोध्या की राजगद्दी सौंपने का सर्व सहमति से निर्णय लेते हैं. जब यह बात मंथरा को पता चलता है तो वह रानी कैकई के कान भरती है .जिससे रानी कैकई राजा दशरथ से अपने दिए हुए वरदान के रूप में भारत के लिए राजगद्दी और राम के लिए वनवास मांगती है. राजा दशरथ वचन में बंधे होने के कारण ना चाहते हुए भी भारत को राजगद्दी और राम को वनवास देने पर मजबूर होते हैं. जिससे प्रभु श्री राम उनके आज्ञा के पालन के लिए वनवास जाने को तैयार होते हैं तब सीता भी उनके साथ जाने को कहती हैं और भाई प्रेम में लक्ष्मण भी साथ जाने लगते हैं .इस घटना के बाद अयोध्यावासी रो रो कर राम को विदा करते हैं रामलीला मैदान में बैठे दर्शक इस दृश्य को देखकर भाव विभोर हो उठते हैं . रामलीला के इस मंचन में तीनों रस का संगम देखने को मिला एक तरफ भाई का प्रेम दूसरी तरफ पति-पत्नी का प्रेम एक तरफ पिता पुत्र का प्रेम एक तरफ माता पुत्र का प्रेम जिसमें वात्सल्य रस करुण रस और रौद्र रस सामिल था. व्यास के रूप में पंडित कमलेश दुबे जी महाराज संचालक कौशल कुमार व्यवस्थापक सूर्यपाल चौरसिया और बनारस के रामलीला मंडी के समस्त कलाकार अपने कला का परिचय कुशल पूर्वक कर रहे हैं।
रोटी बैंक के सदस्यों द्वारा बृहस्पतिवार के दिन प्रसाद के रूप में वहां उपस्थित सभी लोगों को भोजन की व्यवस्था की गई थी जिसके लिए रामलीला समिति के द्वारा उन्हें आभार प्रकट किया गया उनका यह प्रयास काफी सराहनीय रहा रोटी बैंक के सदस्यों में कमलेश तिवारी, कुमार रोहित ,राजेश कुमार, सतीश सिंह ,रवि सहाय ,कुमार मोहित ने अपना योगदान दिया.
संस्था के सदस्यों में अध्यक्ष सोनू राय, संयोजक सह उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता , उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ,उपाध्यक्ष संजय महासेठ, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, सचिव शंभू नाथ प्रसाद ,उपाध्यक्ष शंभू नाथ केसरी, संरक्षक मंडल में श्री 1008 किंकर दास जी महाराज ,लाल दास राय, रामेश्वर प्रसाद ,गोपाल नारायण, केदार प्रसाद हाकिम प्रसाद, पुतुल जी, रिटायर्ड डीएसपी अविनाश जी और मीडिया प्रभारी पंकज प्रभाकर उपस्थित रहे।

Related posts

रांची:राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर रांची डाक विभाग ने नगर निगम के सफाईकर्मियों को किया सम्मानित।

rktvnews

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राँची जीपीओ ने भगवान राम से संबंधित डाक टिकटों की लगाई प्रदर्शनी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने चाकुलिया प्रखंड में पंचायत भ्रमण कर जनहित से जुड़ी योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी ने किया पालनाघर का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व कर्नल राणा प्रताप द्वारा कराया गया चूड़ा दही का भोज।

rktvnews

रामगढ़:जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

Leave a Comment