RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

फाइट लाइक अ गर्ल’ महिलाओं के जीवन में खेल की परिवर्तनकारी शक्ति को दर्शाती है!यह फिल्म कांगो में महिलाओं के एक बॉक्सिंग क्लब से प्रेरित है: निर्देशक मैथ्यू ल्यूटवाइलर

गोवा/24 नवंबर।मैथ्यू ल्यूटवाइलर द्वारा निर्देशित फाइट लाइक अ गर्ल, कांगो की युवा महिला की कहानी बताती है, जो एक अवैध खनिज खदान से भागने के बाद बॉक्सिंग रिंग में नया जीवन पाती है। यह फिल्म 54वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, गोवा में ‘सिनेमा ऑफ द वर्ल्ड’ श्रेणी के तहत दिखाई जा रही है।
पीआईबी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया और प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मैथ्यू ल्यूटवाइलर ने कहा कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। उन्होंने कहा, “यह पूर्वी कांगो में एक महिला बॉक्सिंग क्लब की कहानी पर आधारित है, जिसे एक सैनिक ने शुरू किया था। उनसे उन युवतियों ने संपर्क किया जो यौन हिंसा और विश्वासघात की शिकार थीं। वह बॉक्सिंग के माध्यम से उनका आत्मविश्वास वापस जीतने में मदद करने की कोशिश कर रहा था। एक दिन एक युवती बॉक्सिंग क्लब में उस व्यक्ति का पता लगाने के इरादे से आई जिसने उसके पिता की हत्या की थी। लेकिन बाद में उसके प्रतिशोध की भावना बदल जाती है और वह बॉक्सिंग को एक खेल के रूप में अपना लेती है। यह उस महिला का जीवन है जिसने मुझे इस पर फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया।”
मैथ्यू ल्यूटवाइलर ने फिल्म की निर्माण प्रक्रिया को याद करते हुए कहा, “इस फिल्म का एक अनोखा पहलू यह है कि 80 प्रतिशत कलाकार अभिनेता नहीं हैं।” उन्होंने कहा, “दिखाए गए क्लब के अधिकांश मुक्केबाज कांगो के आंतरिक हिस्सों के असली मुक्केबाज हैं।”
नायिका की भूमिका के लिए की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से बताते हुए, मुख्य अभिनेत्री अमा क़ामाता ने कहा कि एक ऐसी व्यक्ति होने के नाते जो वास्तविक जीवन में कभी लड़ाई में नहीं उतरी, एक मुक्केबाज की भूमिका में कदम रखना एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा, “तैयारी के हिस्से के रूप में, मैं सप्ताह में छह दिन सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे प्रशिक्षण लेती थी।” उन्होंने कहा, “फिल्म में मेरा किरदार सिर्फ एक मुक्केबाज का नहीं है। यह दुर्व्यवहार के खिलाफ लड़ना है, व्यवस्था के खिलाफ लड़ना है और जीवन के लिए लड़ना है।”
सारांश: अवैध खनिज खदान में काम करने के लिए मजबूर कांगो की एक युवा महिला अपने बंधकों से बच निकलती है। सीमावर्ती शहर गोमा में एक प्रसिद्ध महिला बॉक्सिंग क्लब में शामिल होने के बाद उसे अपने लिए एक नया जीवन मिलता है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

Related posts

भोजपुर :रामचंद्र काशीनाथ कपड़े की दुकान में लगी आग!भाकपा माले ने प्रकट किया दुःख,उचित मुआवजे की कि मांग।

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचंद युग-निर्माता साहित्यकार थे : प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

कंस को चारों तरफ दिखते थे श्री कृष्णा : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समीति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यो के नामित होने पर भाजपा नेताओं और कार्यकताओं ने बधाई दी।

rktvnews

बागपत :राज्य मंत्री केपी मलिक ने महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment