RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बिहार: बक्सर: प्रखंड कार्यालय चौसा में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

460 युवक-युवतियों को सीधी भर्ती के तहत दिया गया ऑफर लेटर।

प्रशिक्षण के लिए 60 अभ्यर्थियों का चयन RSETI बक्सर के लिए किया गया।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)25 अक्टूबर। जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में सुनीता राय, प्रमुख बक्सर प्रखंड के द्वारा दीप प्रज्वलित कर रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन किया गया।
जीविका चौसा बक्सर के सौजन्य से चौसा प्रखंड स्थित प्रखंड प्रांगण में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में युवाओं के नियोजन के लिए SIS सिक्यूरिटी लिमिटेड, अरविंद मिल्स शिव शक्ति बायोटेक, एडवांटेज इंडिया, कॉलोरास जर्सी, जो मैटो, quess corp, टाटा ग्रुप, हेल्थ केयर 2050 हेल्थ केयर गोकुलदास एक्सपोर्ट ओमकार मैनपॉवर एवं प्रशिक्षण के लिए RSETI बक्सर सहित 13 कम्पनियाँ शामिल हुई।
रोजगार मेले में नियोजन हेतु सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां ने भाग लिया। मेले में 460 युवक-युवतियों ने अपना निबंधन कराया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सांकेतिक रूप से कुछ युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। 60 लोग RSETI ट्रेनिंग के लिए चयन किया गया। 314 लोगो को पुनः काउंसलिंग करा कर रोजगार दिया जायेगा।
जिला पदाधिकारी द्वारा चौसा में संचालित जीविका के सैनिटरी उत्पाद इकाई की सराहना किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अभ्यर्थियों को रोजगार के प्रथम अवसर प्राप्त करते हुए निरंतर अच्छे स्थान पर जाने का प्रयास करने के बारे में बताया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा यह बताया गया कि बक्सर जिले से बाहर जाकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में जीविका के माध्यम से कुल 3000 लोग रोजगार कर रहे हैं।

Related posts

आरा नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया।

rktvnews

एनटीपीसी ने लगातार छठे वर्ष ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स-2023’ जीता

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन के संबंध में बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई – ट्रैक्टर समेत 100 CFT बालू जप्त।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को श्री शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु किया आमंत्रित।

rktvnews

Leave a Comment