RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कालेज में दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा यम और नियम विषयक संगोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मई।महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय यम और नियम रहा। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्या प्रो. मीना कुमारी द्वारा किया गया। प्रधानाचार्या ने कहा- यम, सामाजिक नैतिकता के सिद्धांत हैं जो हमें दूसरों के साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए, की सीख देते हैं।जैसे अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह.। नियम व्यक्तिगत अनुशासन के सिद्धांत हैं जो हमें अपने स्वयं के साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए, बताते हैं-जैसे शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्रणिधान। दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्मिता कुमारी ने कहा कि यम और नियम योग के नैतिक दिशा-निर्देश हैं जो पतंजलि के अष्टांगिक मार्ग में बताए गए हैं। यम और नियम का पालन करने से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से लाभ होता है। ये हमें एक स्वस्थ और नैतिक जीवन जीने में मदद करते हैं और हमें आत्म-साक्षात्कार और मोक्ष की ओर ले जाते हैं। संगोष्ठी में छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में डॉ. निवेदिता, डॉ शिखा, अमरेश कुमार, शिव स्वरूप, पूनम कुमारी तथा अन्य शिक्षकों की उपस्थित रहीं।

Related posts

पटना:दिनकर ने कहा था- राजनीति जब जब लड़खड़ाएगी, साहित्य सँभालेगा : डॉ सुलभ

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 30 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड “बाल रंगमंच कार्यशाला “ का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: युवक के निधन की खबर पर सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति,परिजनों की की सहायता।

rktvnews

रामगढ़:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया खेल संकुल का निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री श्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment