RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण: स्टडी और टूल किट का वितरण समारोह l

जॉब कैंप में NAGATA AUTO ENGEENIRING INDIA PVT LTD GUJARAT द्वारा 10 अभ्यर्थियों का औपबंधिक चयन।

RKTV NEWS/सारण (भोजपुर)25 सितंबर। बुधवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के परिसर में टूल किट/स्टडी किट वितरण समारोह एवं जॉब कैंप का आयोजन किया l जिसमें कुल 13 अभ्यर्थियों को स्टडी किट एवं 7 अभ्यर्थियों को टूल किट वितरित किया गया l
इस जॉब कैंप में कंपनी NAGATA AUTO ENGEENIRINE INDIA PVT LTD GUJARAT द्वारा
एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 35 अभ्यर्थियों ने भाग लिया एवं कुल 10 अभ्यर्थियों का ऑपरेटर एवं इंस्पेक्टर पद के लिए चयन किया गया। शिविर का उद्घाटन अश्वजीत कुमार पराशर, उप निदेशक (नियोजन) सारण प्रमंडल, सारण के द्वारा किया गया साथ ही भरत जी राम, सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा एवं पिंकी भारती, नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा द्वारा नियोजनालय के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की और युवाओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ लें।
उन्होंने अपने वक्तव्य में निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों की चर्चा करते हुए बताया कि आज के समय में निजी क्षेत्र रोजगार का बड़ा स्रोत बनकर उभरा है, जो न केवल व्यक्तिगत विकास को गति देता है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाता हैl
इस सफल आयोजन में सभी जिला कौशल प्रबंधक एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के समस्त कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारियों एवं हवालदार को सम्मानपूर्वक दी विदाई।

rktvnews

सामाजिक संस्था प्रयास एक कोशिश बदलाव के द्वारा बच्चों का फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में 10 जवान शहीद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा की।

rktvnews

भोजपुर : दो वारंटी गिरफ्तार! भेजे गये न्यायालय।

rktvnews

इंदौर:हर एक मत जरूरी है।

rktvnews

दरभंगा:21 जून को रामनगर आई.टी.आई. में किया जायेगा जॉब कैंप का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment