RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:स्वीप अंतर्गत महाराजा कॉलेज के भूगोल विभाग में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मई। भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत शनिवार को महाराजा कॉलेज के भूगोल विभाग में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी (नमामि गंगे )अमित सिंह के साथ ही स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार एवं डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह ने मतदान की महत्ता पर चर्चा की l
अमित कुमार ने कहा कि हम सभी युवा अगर एक-एक ऐसे वोटर को चुनकर मतदान केंद्रों तक पहुंचाते हैं जो किसी कारण बस मतदान केंद्र पर जाने से वंचित रह जाते हैं तो हमारा संकल्प और मतदाता शपथ ग्रहण करने का उद्देश्य पूर्ण हो जाएगा ।
प्रो. संजय कुमार ने कहा कि जिस तरह परीक्षा मेँ एक एक अंक का महत्व पास करने के लिए होता है उसी तरह अपने जन प्रतिनिधि को जीताने के लिए एक -एक वोट मूल्यवान होता है l इसलिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करिए लेकिन सोंच समझकर l आपका मत आपके समाज और राष्ट्र के भविष्य को तय करता है l जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार ने प्रत्येक मतदाता को एक असहाय मतदाता को साथ लेकर जाने की अपील की है l कार्यक्रम के अंत मेँ प्रो. संजय कुमार द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों को निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिलाया गया l

Related posts

मुख्यमंत्री से मिले विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल! कर्मचारी हित में लिए गए फैसलों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए दिया धन्यवाद।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए किये श्रद्धासुमन अर्पित।

rktvnews

लोकतंत्र के पर्व पर मनीषीगण की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:2 अक्टूबर को विराट दंगल प्रतियोगिता हेमतपुर अखाड़ा में।

rktvnews

मां की हत्या में पुत्र गिरफ्तार!मामला करनामेपुर ओपी थाने क्षेत्र का।

rktvnews

भोपाल:ज्ञान के साथ नैतिकता, संवेदनशीलता और सेवा का भाव आवश्यक: राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment