RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सड़क हादसे में बारा बसंतपुर के मूंजी पासवान की मौत पर जाप नेता रघुपति यादव ने शोक प्रकट किया।अस्पताल पहुंच परिजनों को बंधाया ढांढस।

आरा/भोजपुर (सुनिल सिंह) 21 मई। बारा बसंतपुर निवासी लालबाबू पासवान के पुत्र 35 वर्षीय मूंजी पासवान की सड़क हादसे में मृत्यु पर जनाधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश सह पूर्व बड़हरा विधान सभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने शोक व्यक्त किया और घटना की जानकारी पर आरा सदर अस्पताल पहुंच शोकाकुल परिजनों से मिल उन्हे ढांढस बंधाया श्री यादव ने परिजनों की मदद करते हुए शव का अंत्यपरीक्षण करा शव को सरकारी एंबुलेंस से उनके गांव भेजा।घटना के संबंध में श्री यादव ने बताया की स्वर्गीय मंजू पासवान शादी समारोह से बाइक से पत्नी के साथ लौट रहे थे जिन्हे रास्ते में ही किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी का इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। जाप नेता रघुपति यादव ने सड़क दुर्घटना में मरे मृतक के परिजनों को मुआवजे हेतु पदाधिकारियों से वार्ता कर मांग की है।

Related posts

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा!झंडोत्तोलन-राष्ट्रगान, परेड निरीक्षण समेत अन्य कार्यक्रमों का हुआ पूर्वाभ्यास।

rktvnews

पत्रकारों को अब आवास ऋण पर मिल सकेगा अनुदान, 30 लाख रुपए तक के आवास ऋण पर प्रतिमाह 5 प्रतिशत तक मिलेगा ब्याज अनुदान!योजना 1 अप्रैल 2023 के बाद क्रय मकान पर होगी लागू।

rktvnews

नारनौल: युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना जरूरी : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के विभागों के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होगा दौड़ प्रतियोगिता : अभय विश्वास भट्ट

rktvnews

रामराज्य का क्या होगा संविधान? : शिवानंद

rktvnews

Leave a Comment