
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 सितंबर।प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन,भोजपुर के प्रथम प्रखंडस्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन संभावना अवासीय उच्च विद्यालय, मझौवा, आरा के सभागार में सम्पन्न हुआ l जिसकी अध्यक्षता एसोशिएसन के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन तथा संचालन सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार ने किया । समारोह का उद्घाटन संभावना विद्यालय के निदेशक डॉक्टर कुमार द्विजेंद्र,एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राजेश राजमणि,धर्मेन्द्र उपाध्याय, प्रशासनिक प्रबंधक शशिकला राय,मुख्य सलाहकार डा० अर्चना सिंह,अध्यक्ष मिथिलेश रंजन,उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, सचिव सह प्रवक्ता मनोज कुमार, सचेतक निरज कुमार सिंह,अनंत कुमार सिंह, सनोज कुमार,सियाराम ओझा ,मनोज राय,डा० आदित्य तिवारी, हेमन्त कुमार यादव, नवीन कुमार सिन्हा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । प्रथम प्रखंड स्तरीय सम्मान समारोह में भोजपुर जिला के आरा,उदवंतनगर, गड़हनी,चरपोखरी, पीरो,तरारी, अगियांव,संदेश, सहार,कोईलवर, बड़हरा, बिहिया,शाहपुर एवं जगदीशपुर के प्रखंड अध्यक्ष सहित ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी टीम को मोमेंटो तथा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं द्वारा एसोसिएशन की मजबूती, विस्तार एवं निजी विद्यालयों की समस्या के समाधान हेतु मिलकर काम करने का आह्वान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य संरक्षक राजेश राजमणि ने किया।
