RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:सूचना विभाग बागपत की पहल पर कलेक्ट्रेट में पक्षीघर का भ्रमण कर प्रेरणा लेकर लौटे प्रेरित युवा।

प्रकृति की गोद युवाओं ने सीखा शांति और संवेदनशीलता का पाठ।

शांति, संवेदना और करुणा का संदेश दे रहा कलेक्ट्रेट का पक्षीघर।

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर सूचना विभाग ने दिया प्रकृति संग जीने का संदेश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)22 सितंबर।अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद के युवाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पक्षी घर का अवलोकन किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बागपत की इस पहल का उद्देश्य युवाओं में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता जागृत करना था। युवाओं ने पक्षीघर के पास समय व्यतीत किया और शांति का गहरा अनुभव प्राप्त किया।
राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित युवा अमन कुमार ने युवाओं का नेतृत्व करते हुए कहा कि पक्षियों के लिए सुरक्षित स्थान बनाना मात्र पर्यावरण संरक्षण ही नहीं बल्कि मानवीय करुणा और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपने-अपने घरों और गांवों में पक्षी घर अवश्य स्थापित करें, ताकि हमारे नन्हें चहचहाते दोस्तों को भी सुरक्षित आश्रय मिल सके। युवाओं ने भी संकल्प लिया कि वे प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण हेतु प्रयास करेंगे और पक्षी घर बनाने की दिशा में पहल करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। बागपत से पहुंची गुलफसा ने बताया कि पक्षीघर के समीप बैठकर उन्हें अपार शांति महसूस हुई। खेकड़ा से आए निखिल धामा ने कहा कि उन्हें यहां से प्रेरणा मिली कि अब पक्षियों के लिए उन्हें भी कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए। खेड़की से आए नीतीश भारद्वाज ने कहा कि यह पक्षीघर बागपत की संवेदनशीलता और प्रकृति-प्रेम का जीवंत प्रतीक है। बिनौली से पहुंचे अमीर खान ने संकल्प लिया कि वह अपने गांव में भी ऐसा पक्षीघर स्थापित करने का प्रयास करेंगे। वहीं नैथला गांव से आए गगन त्यागी ने पक्षीघर के पास बैठकर एक कविता लिखी और उसे सुनाकर वहां का माहौल और भी जीवंत कर दिया। वासु, विकास, दानिश, पंकज, प्रिया, आदित्य और अन्य युवाओं ने भी अपने विचार साझा किए और प्रकृति संग जुड़ने की इस पहल को सराहा।
जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने कहा कि युवाओं को केवल किताबों तक सीमित रखने से समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। आवश्यक है कि उन्हें सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यावरणीय महत्व वाले स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव कराया जाए। इससे उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सामुदायिक स्थलों की देखभाल का भाव विकसित होता है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से सूचना विभाग ने यह निर्णय लिया है कि हर रविवार को जनपद के किसी एक महत्वपूर्ण स्थल पर युवाओं का भ्रमण कराया जाएगा। इस पहल से न केवल युवाओं को सीखने और समझने का अवसर मिलेगा, बल्कि आमजन में भी प्रकृति और सामुदायिक धरोहरों की सुरक्षा का संदेश जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर आयोजित यह पक्षीघर भ्रमण युवाओं के लिए केवल शांति, करुणा और संवेदनशीलता का जीवंत अनुभव साबित हुआ।

Related posts

लूं को आपदा घोषित करे सरकारें-माले! लूं से मरने वाले परिजनों को 4 लाख रु० मुआवजा दे सरकार-दिलराज प्रीतम।

rktvnews

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने अनिवार्य सेवा के रूप में अधिसूचित विभागों के नोडल अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

“साहित्यिक पत्रकारिता” पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का प्रभाव विषय पर परिचर्चा एवं “काव्यगोष्ठी” का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया कुल्हाड़िया और कोईलवर चेक पोस्ट का निरीक्षण।

rktvnews

हम सब मिलकर विकसित भारत 2047 के इरादे के साथ ‘राष्ट्र प्रथम’ के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे : प्रधानमंत्री

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 114 वां संस्करण सुना।

rktvnews

Leave a Comment