RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 49 लाख 9 हजार 336 लाभार्थियों के खाते में 2920 करोड़ रुपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)20 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 49 लाख 9 हजार 336 लाभार्थियों के खाते में 2920 करोड़ रुपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की।
सरकार की इस पहल से योजनाओं की राशि सीधे विद्यार्थियों तक पहुँची है। इस अंतर्गत मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट उत्तीर्ण) प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालक पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना एवं कन्या उत्थान योजना सहित अनेक शैक्षिक योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिला है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग की आधारभूत संरचनाओं से संबंधित 958.79 करोड़ रुपये की लागत वाली 331 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया। इन योजनाओं के माध्यम से विद्यालय भवन, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, छात्रावास, शौचालय एवं पेयजल जैसी सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुँच में अभूतपूर्व सुधार होगा।

Related posts

गुना में फिर से कमल खिलाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

rktvnews

आयकर अधिनियम-2025, 1 अप्रैल, 2026 से होगा प्रभावी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप से हो रहा शिकायतों का त्वरित निराकरण,28 मार्च तक मिलीं 529 शिकायतें।

rktvnews

भोपाल:अखिल भारतीय कला मंदिर, भोपाल के अमृत महोत्सव आयोजन की शुरुआत बीस सदस्यीय साहित्यकार दल द्वारा ललरिया (बेरसिया) ग्राम भ्रमण से हुई।

rktvnews

दरभंगा:लोक सभा आम निर्वाचन में चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए उड़न दस्ता दल का किया गया गठन।

rktvnews

भोजपुर: लोजपा (आर) के शिष्टमंडल ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लिया बाढ़ और कटाव का जायजा।

rktvnews

Leave a Comment