RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने महिला का विडियो वायरल की धमकी देने वाले बांग्लादेशी युवक को किया गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर ( राकेश मंगल सिंहा) 19 जुलाई। भोजपुर पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक और अपराध कर्मी को गिरफ्तार किया है। उक्त बांग्लादेशी अपराधकर्मी अपूर्वा बैरागी उर्फ दीपक कुमार ने मौलाबाग आरा की एक महिला रमिता सिंह, उनकी बेटी तथा भतीजा के मोबाइल पर कॉल करके धमकी दिया कि उनकी बेटी का अश्लील फोटो एवं वीडियो उसके पास है और वह उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस संबंध में रमिता सिंह द्वारा आरा नवादा थाना में 19 मई 2023 को कांड संख्या 352/23 दर्ज कराया गया। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष आरा नवादा, डीआईयू की टीम एवं सशस्त्र बलों की गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी सूचना के आधार पर कांड के नामजद अभियुक्त अपूर्वा बैरागी उर्फ दीपक कुमार को गया जिला के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके पिता का नाम अधीर बैरागी है जो साकिन धरावसाही, थाना- कोटालीपाड़ा, जिला- गोपालगंज ( देश – बांग्लादेश) का निवासी है। पुलिस से पूछताछ कर रही है।

Related posts

महाकुंभ : सीमाओं से परे एक उत्सव

rktvnews

भोपाल:स्टेट बैंक साहित्य एवम कला परिषद एवम “विश्वरंग” का संयुक्त आयोजन पूर्वरंग भोपाल में संपन्न।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:स्वच्छ वातावरण में कदाचारमुक्त सम्पन्न कराएं मैट्रिक परीक्षा :जिलाधिकारी

rktvnews

राजीव रंजन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बोले जिला अध्यक्ष!भोजपुर जिला कायस्थ सम्मेलन व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का होगा भव्य सम्मान:जिला अध्यक्ष प्रो सच्चिदानंद सहाय

rktvnews

भोजपुर:जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:बागबेड़ा में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा की शुरुआत, विधायक, पोटका एवं उपायुक्त ने समाहरणालय से वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

rktvnews

Leave a Comment