
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)20 सितंबर।आज उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा देवीपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राजपुरा का क्षेत्र भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्राम अमैयासार में विभिन्न बिरसा हरित ग्राम योजनाओं और अबुआ आवास योजनाओं आदि का एरिया ऑफिसर ऐप द्वारा निरिक्षण किया गया। साथ ही विभिन्न आवास योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया जो लाभुक योजनाओं को पूर्ण करने में दिलचस्पी नहीं ले रहें हैं उन्हें नोटिस करने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में पाई गयी त्रुटियों का निराकरण करने का निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों को दिया गया तथा ससमय एवं पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मनरेगा में लागू नयी भुगतान प्रणाली एस एन ए स्पर्श के तहत भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। आगे निरीक्षण के दौरान सम्बंधित पंचायत के मुखिया,पंचायत सेवक,रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, देवीपुर एवं मनरेगा की जिलास्तरीय टीम के सदस्य उपस्थित थे।
