RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने किया बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण।

अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव, साफ सफाई एवं पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)18 सितंबर। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज बागपत, बड़ौत, खेकड़ा विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो और प्रत्येक पत्रावली का निस्तारण तय समयसीमा में किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मानचित्र स्वीकृति से जुड़ी पत्रावलियाँ मानकों के अनुरूप ही स्वीकृत की जाएँ तथा सभी रिकॉर्ड सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संधारित हों।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई और कार्यालय के समुचित रख-रखाव पर भी जोर दिया और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व पंकज वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:प्रभु का अवतार दुष्टों के मारने हेतु नहीं,भक्तों की रक्षा व धर्म की स्थापना के लिए : शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

दुमका: बालू घाट नीलामी से संबंधित उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने जोधपुर संभाग के जिला कलक्टरों, जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली, कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 नवंबर 25

rktvnews

भोजपुर : तालाब मे डूबने से एक युवक की मौत! मृतक बक्सर जिला के ब्रह्मपुर के ढाबी गाँव है निवासी

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे भाजपा नेता जिला पार्षद पं गंगाधर पांडे के नेतृत्व में 11 सूत्री मांगों को लेकर सत्याग्रह धरना आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment