RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

आरा के महिला कालेज में तंबाकू निषेध पर जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम!तंबाकू का सेवन तमाम बुराइयों का जड़ है: आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 मई।आज 29 मई को एम एम महिला कॉलेज,आरा के एन एस एस यूनिट- 1 और 2 के द्वारा तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉ आभा सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य राज्यों द्वारा लोगों, सार्वजनिक स्वास्थ्य, समुदायों और पर्यावरण को तंबाकू उत्पादों से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बनाया गया। उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन से न केवल रोग होता है बल्कि हत्या,लूट,चोरी,डकैती,तथा सभी प्रकार का क्राइम होता है। मूलतः सभी बुराइयों का जड़ तंबाकू सेवन ही है। इसलिए इससे बचने की जरूरत है।कार्यक्रम का संचालन एन एस एस स्वयंसेविका सदफ सलीम, और कल्याणी कुमारी ने किया ।प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुप्रिया झा ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए युवाओं से तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में ना करने को कहा ।छात्राओं ने विश्व तंबाकू निषेध पर स्लोगन और पोस्टर प्रस्तुत किया जिसके द्वारा अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा सके। कार्यक्रम में डॉ लतिका वर्मा, डॉ फरीदा बानो ,डॉ राजीव कुमार , डॉ अनुपमा डॉ शिल्पा, डॉ अंजू कुमारी , डॉ प्रीति शर्मा डॉ शीला , डॉ आशा, डॉ कंचन डॉक्टर अमरेश कुमार , डा स्वाति सिन्हा, डा सिंकू कुमारी, डा फातिमा, अन्य शिक्षक गण और गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद थे। छात्राओं में मुख्य रूप से बंटी कुमारी, सोनाली कुमारी, अदिति कुमारी , अंजलि कुमारी, माधुरी कुमारी , जानकी कुमारी , आरूषि , मुसकान ने भाग लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सांप्रदायिक सदभाव प्रतिष्ठान, दिल्ली द्वारा भेजी गई सर्टिफिकेट को चार छात्राओं आदिति, सोनाली , बंटी प्रिया को प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ राखी सिन्हा ने किया।

Related posts

भोजपुर:शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भाकपा-माले,आइसा,इंनौस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आरा में निकाला विशाल आक्रोश मार्च!

rktvnews

भोजपुर:हिंदी में उत्कृष्ट शोधपरख लेखन के लिए डॉ सुधा निकेतन रजनी शॉर्ट लिस्टेड!इंटरव्यू 26 नवंबर को नई दिल्ली में।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरब देशों के विदेश मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में NDRF के 20वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर : जगदीशपुर मे सघन वाहन चेकिंग अभियान।

rktvnews

झारखंड:विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार थमा, मतदान की तैयारी पूरी।

rktvnews

Leave a Comment