
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 06 मई। भोजपुर जिला शतरंज संघ की बैठक नोट्रे डेम हाई स्कूल सिंगही के सभागार में अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
सचिव डॉ मो सैफ ने कहा कि ऑल बिहार शतरंज संघ द्वारा निर्देशित चेस इन स्कूल योजना के तहत प्रशिक्षण 11 और 13 मई को स्कूल में होगा। जिसमे बच्चो को शतरंज खेल के नियम की पूरी जानकारी वीरेंद्र कुमार उपाध्याय देंगे। 14 से 16 मई तक भोजपुर जिला अंडर 11 और अंडर 15 ओपन बालक और बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भोजपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आज की बैठक में बीरेंद्र कुमार उपाध्याय, निशि जैन, आमिर खां , अनूप कुमार तिर्की, सुष्मिता, शालिनी महाराज, सरस्वती, वीर प्रताप, मुजम्मिल हुसैन,चंदन कुमार मो अशफाक आदि उपस्थित हुए।

