RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:सामाजिक उत्थान दिवस के रुप में मनाई गई समाजसेवी रवि नन्दन सहाय की जयंती।

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अगस्त। 3 अगस्त को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजसेवी स्वर्गीय रविनन्दन सहाय की 82 वीं जयंती प्रदेश कार्यालय सहाय सदन, बेली रोड पटना में “समाजिक उत्थान दिवस” के रूप में मनाया गयी l इस अवसर पर संध्या 5 बजे से प्रार्थना सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें महासभा से जुड़े अन्य जिला के लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि रवि नन्दन सहाय महान समाजसेवी थे ,उनमें अदभुत संगठन क्षमता थी l जिसके बदौलत पूरे देश के कायस्थ समाज को एक सूत्र में बांधकर रखा था। वे गरीब एवं असहाय कायस्थों के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे वे गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल फीस एवं पुस्तक का व्यवस्था भी करते थे। श्री सिंहा ने उनके एक संस्मरण को याद दिलाया जिसमें मुंबई की किसी महिला को बेटा के इलाज के लिए लाखों रुपए खर्च करने थे जिसको उन्होंने मदद किया।इतना ही नहीं कोरोना काल में उन्होंने गरीबों के बीच में भोजन ,वस्त्र, मास्क और साबुन इत्यादि गरीबों के बीच में वितरण करवाया। हर वर्ष ठंड के मौसम में गरीबों के बीच में कंबल वितरण करवाते थे । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव ने कहा की सहाय साहब सादा जीवन उच्च विचार के प्रतीक थे । आजीवन समाज के लोगों के लिए सहयोगी बनकर रहे और सामाजिक संगठन महासभा का एक मजबूत स्तंभ बनकर सदैव खड़ा रहे।राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा ने कहा कि रवि नंदन सहाय हम लोगों के प्रेरणा स्रोत थे और उनके आदर्श पर चलकर हम उनके अधूरे काम को पूरा कर सकते हैं । इस अवसर पर सैकड़ो लोगों ने स्व रविनन्दन सहाय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की l
स्वर्गीय रवि नंदन सहाय को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंहा, प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव, नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंहा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंहा, संयुक्त महामंत्री अमरेश श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय सचिव नीलिमा सिंहा, अखिलेश्वर कुमार सिंहा, सह संगठन मंत्री सुनील कुमार वर्मा, सुधीर कुमार ,संगीता सिंह, प्रियदर्शी प्रियम, रिचा वर्मा, सीमा सिंहा, बृजेश कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव ,आशुतोष कुमार, तारा भूषण, अमरेंद्र नाथ वर्मा, एमके सहाय, रुद्रदेव प्रसाद ,सुरेंद्र कुमार , मुकेश सिंहा, कृष्ण बिहारी श्रीवास्तव ,संजय कुमार सिंहा, अमिताभ, अमित, अशोक कुमार सिंहा, ऋतुराज, कामेश्वर प्रसाद , विश्वजीत कुमार अंबष्ट, अवधेश प्रसाद सिंहा ,सचिन सिंह, अभय कुमार, धनंजय कुमार , सुनील श्रीवास्तव ,मीना श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, विश्वरूपम डॉक्टर सी एन प्रसाद ,राकेश कुमार ,सुनील कुमार ,अंबिका आनंद, रितेश रंजन सिंहा, अरुण कुमार इत्यादि ।

Related posts

भोजपुर:वंचित वर्ग को शिक्षा के मुख्य धारा में शामिल करना सामाजिक दायित्व: डा कृष्ण मुरारी अग्रवाल

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक आईआईसीडीईएम-2026 की मेजबानी करेगा।

rktvnews

सुपौल: आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दियांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित को मिलकर भूषण सिंह ने दी शुभकामना।

rktvnews

सारण:फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुँचा युवक,हुआ गिरफ्तार,प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

बागपत:टीम भावना से करें निर्वाचन के कार्य बड़े छोटे की ना हो कोई भावना: जिलानिर्वाचन अधिकारी

rktvnews

Leave a Comment