RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीयव्यापार

दिल्ली दक्षिण सीजीएसटी ने 17 करोड़ रुपये की कर चोरी से जुड़े फर्जी इनवॉयसिंग रैकेट का खुलासा किया, 2 गिरफ्तार।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,19 मार्च।केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) दिल्ली दक्षिण आयुक्त कार्यालय ने धोखाधड़ी से 17 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने वाली कंपनियों के एक रैकेट का खुलासा किया है।
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) दिल्ली दक्षिण आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों को कुछ फर्जी कंपनियों से जुड़ी गोपनीय सूचना मिली। ये कंपनियां मुख्य रूप से माल रहित इनवॉयस जारी करने और अनुचित इनपुट टैक्स क्रेडिट पास करने के लिए तैयार की गई थीं।
इस क्रम में 3 फर्जी कंपनियों मेसर्स नेक्सजन बिज़ीकोर्प, मेसर्स एक्स इएल इन्फॉर्मेटिक्स और जीडब्ल्यू इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के पंजीकृत परिसरों की जांच की गई। ये कंपनियां सीजीएसटी दिल्ली दक्षिण आयुक्त कार्यालय के तहत पंजीकृत थीं। ये कंपनियां फर्जी इनवॉयस जारी करने और सर्कुलर ट्रेडिंग के काम में लिप्त थीं। करदाताओं के परिसरों से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।
इन कंपनियों से जुड़े लेनदेन की अभी तक हुई जांच में लगभग 17 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा हुआ है। स्वामी/निदेशक ने अपने इकबालिया बयानों में किसी माल की आपूर्ति किए बिना धोखाधड़ी से आईटीसी पास करने और लाभ लेने में अपनी भूमिका को स्वीकार किया है।
इन फर्जी कंपनियों के पीछे मौजूद लोगों ने सरकारी खजाने के साथ धोखाधड़ी की और सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 132 (1)(बी) और 132 (1)(सी) के तहत अपराध किया है, जो संज्ञेय और गैर जमानती है। दो लोग श्री संजय कुमार श्रीवास्तव और श्री सुनील गुलाटी को 17.03.3023 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों को ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में एफसीवी तंबाकू उत्पादकों के लिए ब्याज मुक्त ऋण की स्वीकृति दी।

rktvnews

शाहपुर मे बाइक चोरी की प्राथमिकी।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान मिलने की प्रशंसा की।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने काकौर में 1करोड़ 60 लाख रुo की लागत से निर्माणाधीन गौ संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय नौसेना के पोत 08-11 अगस्त, 2023 तक दुबई के रशीद बंदरगाह के दौरे पर।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: मिट्टी के दीपो में दीपोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment