RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS/28 मई।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। ट्वीट्स के माध्यम से श्री अमित शाह ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ये भवन सिर्फ लोगों की आकांक्षाओं के पूरा होने का स्थान नहीं है बल्कि अमृतकाल के दौरान हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर भारत की यात्रा की शुरूआत का स्थान भी है।“
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने नए संसद भवन के निर्माण के राष्ट्र के स्वप्न को रिकॉर्ड समय में पूरा करने वाले श्रमयोगियों की मेहनत के प्रति भी आभार प्रकट किया।
श्री अमित शाह ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा संसद भवन में सेन्गोल की स्थापना से भारत की सांस्कृतिक विरासत और इसके वर्तमान के बीच सेतु का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि ये भारत की आने वाली पीढ़ियों को हमारी समृद्ध संस्कृति में नीतिपरायणता के गुणों के महत्व के बारे में याद दिलाता रहेगा।“

Related posts

भोजपुर:माई बहन मान योजना एक सामाजिक अभियान ही नहीं एक जनांदोलन है : उपेंद्र सिंह

rktvnews

रायपुर : इसरो के युविका कार्यक्रम के लिए चयनित अभिषेक से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, दी शुभकामनाएं।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) द्वारा आयोजित वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भारतीय मूल के कैलिफोर्निया चिकत्सक ने बच्ची को लिया गोद।

rktvnews

गढ़वा:सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिन गढ़वा बस स्टैंड में लगा शिविर, आँखों की जाँच के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कर चालकों को बांटे गए चश्मे।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment