RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: हिंदी दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता में विजेताओं को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 सितंबर।मेरा युवा भारत द्वारा उदवंतनगर प्रखंड के मां सरस्वती कोचिंग सेंटर गजराजगंज में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मेरा युवा भारत स्वयंसेवक राजा कुमार ,भागवत कुमार एवं,संस्थान के निर्देशक मंजीत कुमार द्वारा मां शारदे वं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के चल चित्र के समीप दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। राजा कुमार ने छात्र को संबोधित करते हुए माय भारत के बारे में बताया एवं उससे जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की भी जानकारी दी, साथ ही उन्होंने हिंदी दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हिंदी हमारी राजभाषा, मातृभाषा और संस्कृति की पहचान है। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करना और छात्रों व युवाओं में अपनी भाषा के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है।हमें हिंदी का सम्मान करना चाहिए, अधिक से अधिक इसका प्रयोग करना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों तक इसकी महत्ता पहुँचानी चाहिए। दुनिया भर में करोड़ों लोग हिंदी बोलते और समझते हैं। यही कारण है कि स्कूल और कॉलेजों में इस दिन भाषण, निबंध और प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं।
इस निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय “हिन्दीः राष्ट्रीय एकता एवं वैश्विक पहचान की शक्ति” पर था, जिसमें प्रथम स्थान रश्मि कुमारी,द्वितीय स्थान शुभम कुमार तथा तृतीय स्थान पर खुशी कुमारी रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को माई भारत के तरफ से मोमेंटो प्रदान कर पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में पंकज कुमार, दीपक कुमार,श्याम यादव शिक्षक सहित छात्र प्रियांशी कुमारी,रानी कुमारी,गोल्डी कुमारी,रेखा कुमारी,प्रिंस कुमार,आदित्य कुमार,छोटी मिश्रा,निशा कुमारी,रोशन कुमार,नीरज कुमार,मोहित कुमार,प्रिंस कुमार सिंह आयुष राज,सुंदरम मिश्रा सहित अन्य कई छात्र उपस्थित रहें।

Related posts

जयपुर:संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर के टेलीमानस सेंटर को सराहा।

rktvnews

डेंगू की तैयारियों के संबंध में बक्सर सदर अस्पताल का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान मंत्रालयों और विभागों की उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की: सभी विज्ञान मंत्रालय और विभाग 11 मई को संयुक्त रूप से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाएंगे।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

नवादा:भीड़ वाले स्थलों पर ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी।

rktvnews

दुमका: उपविकास आयुक्त ने गोपीकान्दर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर किया प्रखंड भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment