RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन मे नेताओं ने विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का भरा हुंकार।

2025 में 225 पार का आंकड़ा पार करेंगे,भाजपा का एक कार्यकर्ता ही उच्चतम पद पर पहुंचता है:अमरेन्द्र प्रताप सिंह

भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व मे बिहार अवश्य विकसित राज्य बनेगा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 अप्रैल।बड़हरा विधानसभा के बखोरापुर गायत्री होटल परिसर मे बड़हरा विधानसभा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे सफल आयोजन हुआ।
कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता आरा विधायक पूर्व मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय और संचालन जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह और सूर्यकान्त पांडेय ने संयुक्त रुप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों और मंच पर आसीन बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक उदय प्रताप सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,अजय सिंह,उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकान्त पांडेय,ज्योति कुशवाहा, निशांत सिंह,धनंजय तिवारी, जिला मंत्री चुन्नी देवी,बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय,सरैया मंडल अध्यक्ष करोड़पति सिंह,कोईलवर उतरी मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, सिन्हा मंडल अध्यक्ष गोबिंद साह,सलेमपुर मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी, बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन महतो आदि द्वारा डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तदोपरांत वंदेमातरम के सामुहिक गान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सभी मंडल अध्यक्षो द्वारा आगत अतिथियों का माला पहना कर स्वागत किया गया। सम्मेलन मे आए सभी अतिथियों और कार्यकताओं का अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति जनसंघ काल से ही राष्ट्र सर्वोपरि रही है।भाजपा एक पार्टी नही विचारधारा है।यह अन्य पार्टियों से विशेष है।विशेष इसलिए है कि लोकतंत्र मे सभी पार्टियां कहती है,लेकिन कोई जरूरी नही कि वह करेगी,लेकिन भाजपा जो कहती है वह कर के दिखाती है। देश मे एक निशान एक प्रधान कहने वाली पार्टी ने धारा 370 को हटा दिया। मंदिर वही बनाएँगे के नारे लगाने पर लोग कहते थे कि तारीख नही बताएँगे,लेकिन मंदिर भी बना और तारीख भी तय हुआ। देश में एक कानून लागू करने के लिए हम प्रयत्नशील है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकताओं के बल पर ही हम जीतते है। 2025 बिहार विधानसभा चुनाव मे हम अवश्य 225 का आंकड़ा पार करेंगे और 225 मे एक सीट बड़हरा का भी रहेगा।
वहीं बड़हरा विधायक और कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने हजारो कार्यकताओं से खचाखच भरे सम्मेलन से उत्साहित होते हुए अपने अंदाज और भोजपुरी मे संबोधन करते हुए कहा कि आज बड़हरा कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक रहा।ऐसा सम्मेलन बिहार मे बड़हरा मे सबसे अधिक सफल रहा।आज आप ही लोगो की बदौलत भाजपा विश्व की बड़ी पार्टी है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार मे एनडीए नेता मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का संकल्प कि 2047 तक देश विकसित राष्ट्र होगा।यह संकल्प पूरा होते हुए दिख रहा है।आज देश और बिहार में प्रत्येक क्षेत्र मे विकास हो रहा है।हमारे देश के प्रधानमंत्री का नेतृत्व विश्व ने तब माना जब कोरोना के समय मे लोग आँक्सीजन के लिए तबाह थे।और विश्व मे लोगो की जान बचाना मुश्किल था।हमारे देश ने उस समय कोरोना का टीका लगा कर देश सहित विश्व के करोड़ो लोगो को जान बचाया।आयुष्मान योजना से आज गरीबो को मुफ्त मे पाँच लाख तक का ईलाज हो रहा है।आज सभी गरीबो को मुफ्त मे पाँच किलो अनाज मिल रहा है। सभी जगह सड़को का जाल बिछ गया है।बहुत तेजी से देश और बिहार आगे बढ रहा है। उन्होने पूर्व ऊर्जा मंत्री आर के सिंह का नाम लेते हुए कहा कि जब आर के सिंह देश के ऊर्जा मंत्री बने साथ ही हमारे लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि भी थे,तब भोजपुर, बिहार ही नही पूरे देश मे घर-घर बिजली पहुंच गया।आज बिजली कटने पर लोग आश्चर्यचकित होते है। उन्होने सम्मेलन में आए कार्यकताओं और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लालबिहारी मे कितना भी अवगुण हो,लेकिन बड़हरा की जनता ने दिखा दिया कि बड़हरा का सर्वमान्य नेता जनता का हितैषी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ही है।इसके लिए बड़हरा की जनता को धन्यवाद।
क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के कारण ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।पार्टी की शक्ति कार्यकर्ता और पुंजी देश की जनता है।
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक उदय प्रताप सिंह ने भाजपा को कार्यकताओं और विचारधारा वाली पार्टी बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा भाजपा का स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत पूरे बिहार मे सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। हम अपने पार्टी के 46 वाँ स्थापना दिवस को कार्यकताओं के साथ पूरे देश में मना रहे है।आज का यह सम्मेलन सचमुच मे ऐतिहासिक रहा।इसके लिए बड़हरा विधायक और सभी मंडल अध्यक्षो को धन्यवाद।
कार्यक्रम मे संजय कुमार सिंह,धीरज सिंह,शैलेश कुमार गुड्डू, उज्वल सिंह,पप्पु सिंह,संतोष कुमार संटु,रंजीत गुप्ता,सौदागर बिंद,रामाकांत सिंह,बबलू पासवान, संजीत कुमार आदि नेता सहित विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्ष,शक्तिकेन्द्र प्रमुख,मंडल आदि के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

बैंक ऑफ इंडिया के एकीकृत पेंशनर्स पोर्टल के शुभारंभ के साथ, पांच बैंक इस एकल खिड़की से सेवाएं प्रदान करने के लिए एकीकृत हो गए हैं।

rktvnews

प्रधानमंत्री 17 अगस्त को दिल्ली में 11,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

हनुमानगढ़:प्रिंट, इलेक्ट्राॅनिक और सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करें फेक कंटेंट:जिला कलेक्टर

rktvnews

बक्सर: डीएम ने पशु चिकित्सा मोबाइल वाहन को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा अल्ताफ मलिक से दुर्व्यवहार पर दोनों पक्षों में हुआ सुलहनामा : प्रो नरेंद्र कुमार

rktvnews

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 10, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से 29, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 12 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव।

rktvnews

Leave a Comment