
RKTV NEWS/पटना(बिहार)15 सितंबर।समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता, 2025 का उदघाटन रविवार को बंदना प्रेयषी, सचिव, समाज कल्याण विभाग,
मो0 शम्स आलम शेख, पैरा स्वीमर एवं झंडू कुमार, पैरा पावरलिफ्टर, योगेश कुमार सागर, निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार, पटना, अंजली शर्मा, अपर आयुक्त नि:शक्तता, बिहार, पटना, डॉ शिवाजी कुमार, अध्यक्ष, बिहार पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया इनडोर स्टेडियम, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में आयोजित इस समारोह के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विशेष विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
अपने संबोधन में सचिव, समाज कल्याण विभाग ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम राज्य के दिव्यांग बच्चों के लिए दस दिवसीय खेल कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा किये गये इस अभिनव पहल का मुख्य उदेश्य राज्य दिव्यांग खिलाडि़यों को उनके पसंदीदा खेल विधाओं में शामिल होने और अपने कौशल का प्रदर्शन कर सशक्त बनने के लिए मंच प्रदान करना है । समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन के आपसी समन्वय से आयोजित हो रहे इस 10 दिवसीय प्रतियोगिता में 2111 से अधिक दिव्यांगजनों का भाग लेना ऐतिहासिक क्षण है । इस दौरान आयोजित होने वाले 03 विभिन्न खेल विधाओं जैसे पैरा एथेलेटिक्स, पैरा बैडमिन्टन एवं पैरा स्वीमिंग में भाग लेने वाले राज्य के दिव्यांग खिलाडियों को उसकी शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमता से परे उन्हें खेलों में भाग लेने, खुद को अभिव्यक्त करने और बिना किसी सीमा के अपने जुनून को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करने का भी मंच प्रदान करेगा । उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में उन्होंने यह भी घोषणा किया कि यह खेल प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष आयोजित की जानी चाहिए तथा इसके लिए समाज कल्याण विभाग सभी प्रकार के सहयोग के लिए तैयार है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मो0 शम्स आलम शेख, पैरा स्वीमर एवं झंडू कुमार, पैरा पावरलिफ्टर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस क्रम में मो0 शम्स आलम शेख ने कहा कि यह पहला अवसर है जब दिव्यांगजनों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बिहार सरकार द्वारा किए गए इस अभिनव पहल की प्रशंसा की तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी दिव्यांग खिलाडियों एवं आयोजकों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय ने कहा कि हम आशा करते है कि अगले 10 दिनों तक आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले राज्य के दिव्यांग बच्चों, उनके अभिभावकों एवं प्रतियोगिता आयोजन स्थलों पर मौजूद तकनीकी पदाधिकारियों एवं आयोजकों को एक अलग अनुभव प्रदान करेगा । पहली बार आयोजित यह प्रतियोगिता सिर्फ एक खेल आयोजन ही नहीं बल्कि समाज में समावेशी विकास के साथ हर बच्चे के लिए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त पहल है। यह आयोजन बिहार के सभी कोनों से बच्चों को अपनी व्यक्तिगत चुनौतियों से ऊपर उठकर एक साथ आने एक दूसरे से मिलने एवं प्रतिस्पर्धा के बहाने एक दूसरे को समझने और सीखने और अपनी क्षमता एवं प्रदर्शन को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करेगा ।
समाज कल्याण विभाग ने बताया कि समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पैरा स्पोर्टस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक-15.09.2025 से 24.09.2025 की अवधि के दौरान राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता, 2025 का आयोजन किया जा रहा है । देश में दिव्यांग खिलाडि़यों के लिए इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया जा रहा है जो बिहार राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है । राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता, 2025 के अंतर्गत कुल 03 खेल विधाओं यथा- Para Athletic (Track & Field), Para Swimming एवं Para Badminton के अलग-अलग विभिन्न श्रेणियों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त खेल प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के दिव्यांग खिलाडी शामिल हो सकते हैं । उक्त खेल प्रतियोगिता का आयोजन राज्य के कुल 14 जिलों नालंदा, भागलपुर, रोहतास, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, सारण, मुंगेर, पूर्णियॉ, पूर्वी चम्पारण, दरभंगा, सहरसा, गयाजी, बेगूसराय एवं पटना में किया जा रहा है, जिसमें सभी 38 जिलों के इच्छुक दिव्यांग खिलाड़ी संबंधित खेल विधा में भागीदारी कर सकेंगे । आयोजन स्थल एवं तिथि की विवरणी आदि निम्नवत है :-
1 नालंदा 15.09.2025 नालंदा, नवादा राजगीर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, राजगीर Para Athletics (Track & Field)
Para Badminton
Para Swimming
2 भागलपुर 18.09.2025 भागलपुर, बांका सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर Para Athletics (Track & Field)
Para Badminton
3 रोहतास 18.09.2025 रोहतास, कैमूर फजलगंज स्टेडियम, रोहतास Para Athletics (Track & Field)
Para Badminton
4 भोजपुर (आरा) 18.09.2025 भोजपुर, बक्सर रमना स्टेडियम, भोजपुर (आरा) Para Athletics (Track & Field)
Para Badminton
5 मुजफ्फरपुर 19.09.2025 मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली एल०एस कॉलेज ग्राउंड, मुजफ्फरपुर Para Athletics (Track & Field)
Para Badminton
6 सारण (छपरा) 19.09.2025 सारण (छपरा), सीवान, गोपालगंज राजेन्द्र स्टेडियम, सारण (छपरा), Para Athletics (Track & Field)
Para Badminton
7 मुंगेर 19.09.2025 मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा पोलो ग्राउंड, मुंगेर Para Athletics (Track & Field)
Para Badminton
8 पूर्णियॉ 20.09.2025 पूर्णियॉ, अररिया, कटिहार, किशनगंज इंदिरा गॉधी स्टेडियम, पूर्णियॉ Para Athletics (Track & Field)
Para Badminton
9 पूर्वी चम्पारण 20.09.2025 पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण गॉधी मैदान, मोतिहारी Para Athletics (Track & Field)
Para Badminton
10 दरभंगा 21.09.2025 दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय Para Athletics (Track & Field)
Para Badminton
11 सहरसा 21.09.2025 सहरसा, मधेपुरा, सुपौल खेल भवन परिसर, सहरसा Para Athletics (Track & Field)
Para Badminton
12 गयाजी 22.09.2025 गयाजी, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल बिपार्ड परिसर, गयाजी Para Athletics (Track & Field)
Para Badminton
Para Swimming
13 बेगूसराय 22.09.2025 बेगूसराय, खगडि़या गॉधी स्टेडियम, बेगूसराय Para Athletics (Track & Field)
Para Badminton
14 पटना 22.09.2025 पटना पाटलीपुत्र स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, पटना Para Athletics (Track & Field)
Para Badminton
Para Swimming
इसी क्रम में बताया गया कि खेल प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु खिलाडि़यों का निबंधन ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता हेतु अब तक कुल 2111 से अधिक दिव्यांग खिलाडि़यों (महिला 314 एवं पुरूष 1797) द्वारा निबंधन किया गया है। विशेष स्थिति में ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी है ।
राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता, 2025 एक समावेशी और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए समाज कल्याण विभाग की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह पहल इस विश्वास पर आधारित है कि प्रत्येक बच्चा, चाहे उसकी शारीरिक या बौद्धिक क्षमता कुछ भी हो, खेलों में भाग लेने, खुद को अभिव्यक्त करने और बिना किसी सीमा के अपने जुनून को आगे बढ़ाने का अवसर पाने का हकदार है। इस खेल प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाकर, उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के साथ उनमें उपलब्धि व अपनेपन की भावना को बढ़ावा देकर उनका उत्थान करना है। इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली दिव्यांग एथलीटों की पहचान की जाएगी और उन्हें भविष्य के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों, जैसे पैरालंपिक खेलों के लिए विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें तैयार किया जाएगा। उक्त खेल प्रतियोगिता के दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी नियमों का अनुपालन किया जायेगा ।
ध्यातव्य हो कि राज्य सरकार द्वारा दूरदर्शी “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत कई पैरा एथलीटों को सरकारी सेवाओं में भर्ती किया जा चुका है, जिससे दिव्यांग व्यक्तियों के बीच खेल उत्कृष्टता को पहचानने और पुरस्कृत करने की राज्य की प्रतिबद्धता को बल मिलता है। बिहार ने लगातार प्रतिभाशाली पैरा एथलीटों को तैयार किया है जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से, मुजफ्फरपुर के एक ऊंची कूद खिलाड़ी शरद कुमार ने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में पदक जीतकर राज्य को वैश्विक पहचान दिलाई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शैलेश कुमार (पैरा एथलेटिक्स), मोहम्मद शम्स आलम शेख (पैरा तैराकी), झंडू कुमार (पैरा पावरलिफ्टिंग), उमेश विक्रम कुमार (पैरा बैडमिंटन), मोहम्मद अरवाज अंसारी (पैरा बैडमिंटन), सत्यम (पैरा बैडमिंटन) और गोल्डी कुमारी (पैरा एथलेटिक्स) जैसे एथलीटों ने प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल किए हैं।
पहली बार आयोजित यह प्रतियोगिता सिर्फ एक खेल आयोजन ही नहीं बल्कि समाज में समावेशी विकास के साथ हर बच्चे के लिए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त पहल है। यह आयोजन बिहार के सभी कोनों से बच्चों को अपनी व्यक्तिगत चुनौतियों से ऊपर उठकर एक साथ आने एक दूसरे से मिलने एवं प्रतिस्पर्धा के बहाने एक दूसरे को समझने और सीखने और अपनी क्षमता एवं प्रदर्शन को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करेगा ।
समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन हिमांशु, उप निदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा किया गया ।
