RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:समाहरणालय में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)14 सितंबर। शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिन लाभुकों ने पिछले तीन वर्षों से राशन का उठाव नहीं किया है, नियमानुसार उनके नाम को राशन कार्ड से हटाया जाए। साथ ही प्रखंड स्तर पर आयोजित जनता दरबार में योग्य लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को यह भी निदेश दिया कि 1 वर्ष, 3 वर्ष और 5 वर्ष से राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभुकों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। इसके अलावा प्रत्येक माह कम से कम पाँच जन वितरण प्रणाली की दुकानों की जांच अनिवार्य रूप से करें।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी कार्य पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के आधार पर संपन्न किए जाएं।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजशेखर कुमार, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,सहायक गोदाम प्रबंधक आदि उपस्थित थे।

Related posts

वायु सेना अकादमी (एएफए) में संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी)

rktvnews

अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का भूमि पूजन एवं ले आउट कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राजस्थान आईटी डे 2025: सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राजस्थान बनेगा अग्रणी राज्य:मुख्य सचिव

rktvnews

राजस्थान:केंद्रीय पर्यावरण, वन एंव जलवायु परिवर्तन मंत्री ने 9.36 करोड़ रुपए के 154 कार्यों का किया उद्घाटन।

rktvnews

छत्तीसगढ़:संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने डिप्टी सीएम से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 दिसंबर 23

rktvnews

Leave a Comment