RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:हमें समाज को केवल प्रभावित नहीं बल्कि प्रेरित करना है:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के साथ एक पौधा एक वरदान कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को किया सम्मानित।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)13 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा आज राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दौरान जिला प्रशासन के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं मानव सेवा के संकल्प के साथ एक पौधा एक वरदान अभियान को लेकर रोटरी क्लब ऑफ देवघर, रेडक्रॉस सोसायटी, विराय फाउंडेशन, यूनाइट फॉर गुड रोटरी के साथ सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को प्रसस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा के पवित्र जल से सिंचित पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया है, जो कि सराहनीय कदम है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज को बेहतर दिशा और युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ समाज को विभिन्न मुद्दों जैसे कि रक्तदान डिजिटल जागरूकता, स्वास्थ्य, शिक्षा, और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करें और सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्य करे। आगे उपायुक्त ने कहा कि हमें समाज को केवल प्रभावित नहीं बल्कि प्रेरित करना है। यह तभी संभव है जब हम ऐसे कंटेंट का निर्माण करें जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कारण बने।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, रोटरी क्लब देवघर के अध्यक्ष पीयूष जैसवाल, रोटरी क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों आदि उपस्थित थे।

Related posts

फिल्मों में दिखे प्रदेश की स्थानीय संस्कृति और विरासत की झलक:प्रमुख सचिव शुक्ला

rktvnews

संसद को ठप्प कौन कर रहा है?

rktvnews

विकास का मतलब अडानी-अम्बानी की सम्पत्ति का विकास नहीं, गरीबों की स्थिति में सुधार होता है विकास : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

गया:मुख्य सचिव ने किया BIMCGL परियोजना का निरीक्षण; विभागों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

rktvnews

बंगलौर (कर्नाटक) में आयोजित इंडियन ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीत बिहार की बेटी अंजनी ने बिहार को किया गौरवान्वित।

rktvnews

बिहार:हार्वर्ड केनेडी स्कूल में भारतीय छात्र समुदाय को संबोधित करने के लिये मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण।

rktvnews

Leave a Comment