RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:मुआवजा भुगतान हेतु रैयतों को नोटिस तामिला कराने के लिए तिथिवार कैम्प का आयोजन।

राष्ट्रीय राजमार्ग-727 एए के लिए रैयतों को नोटिस तामिला कराने हेतु जिला प्रशासन की पहल।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)13 सितंबर।धर्मेन्द्र कुमार, समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण के निर्देश के आलोक मे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-727 एए के लिए मुआवजा भुगतान हेतु रैयतों को नोटिस तामिला कराने हेतु बैरिया, ठकराहां, चनपटिया एवं योगापट्टी अंचल में तिथिवार कैम्प का आयोजन किया गया है।
दिनांक-14.09.2025 को पंचायत सरकार भवन, पटजिरवा, बैरिया में कैम्प का आयोजन किया गया है जहां पटजिरवा मौजा के रैयतों को नोटिस का तामिला कराया जायेगा। इसी तरह दिनांक-15.09.2025 को उप स्वास्थ्य केन्द्र, श्रीनगर, वार्ड नंबर-04 में श्रीनगर एवं भगवानपुर मौजा (ठकराहां अंचल) के रैयतों को नोटिस का तामिला तथा दिनांक-16.09.2025 को प्रखंड सभागार ठकराहां में, ठकराहां मौजा के रैयतों के नोटिस तामिला कराया जायेगा। दिनांक-14.09.2025 को सामुदायिक भवन, भरपटिया में गुरूवलिया, तुरहापट्टी एवं भरपटिया मौजा (चनपटिया अंचल) तथा दिनांक-15.09.2025 को पंचायत सरकार भवन पिपरा नौरंगिया में कोहड़ा एवं पिपरा नौरंगिया मौजा (योगापट्टी अंचल) के रैयतों को नोटिस का तामिला कराया जायेगा।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि रैयतों को नोटिस तामिला कराने हेतु आयोजित किये जाने वाले कैम्प की तैयारी अंतिम चरण में है।

Related posts

भोजपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1362 मामलों का किया गया निष्पादन।

rktvnews

भोजपुर:स्व-प्रगणन अभियान में तेजी: बिहिया में घर-घर पहुंच रहे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक।

rktvnews

अडानीपरस्ती : इतना ज्ञान कहां से लाते हो माई-बाप?

rktvnews

डा भीम सिंह भवेश रचित “कलकत्ता से कोलकाता”पुस्तक का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

चंद्रयान मिशन की तरह ही जीवन को भी देखें, कठिनाई का डटकर मुकाबला करें, सफलता कदम चूमेगी : राष्ट्रपति

rktvnews

दरभंगा:पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर हुई बैठक!2000 पंचायत सरकार भवन का होगा शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment