RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर में डिफेंस काउंसिल के पदों की बहाली प्रक्रिया शुरू!7जून 23 तक कर सकते है आवेदन।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,27 मई।जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल, असिस्टेंट चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के पदों हेतु बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस बहाली की प्रक्रिया के संबंध में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्रभारी सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने बताया की बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया की चीफ लिगल एंड डिफेंस काउंसिल के 1 पद,डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के 2 पद , असिस्टेंट चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के एक या दो पदों पर दो वर्षों के लिए बहाली की जायेगी।जिसके अंतर्गत इच्छुक अधिवक्ता /उम्मीदवार अपना आवेदन आवश्यक कागजातों के साथ 7 जून 2023 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर आरा के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।इस संबंध में अधिक जानकारी या आवेदन पत्र का प्रारूप व्यवहार न्यायालय आरा भोजपुर के वेबसाइट http://www.districts.ecourts.gov.in/bhojpur)से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

मध्यप्रदेश:स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:भारतवर्ष विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में मजबूती से अग्रसर: प्रो एन पी पालित

rktvnews

भारत-मध्य-पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा पहल भारत की सामुद्रिक सुरक्षा में बढ़ोत्तरी करेगी : पीयूष गोयल

rktvnews

पटना: सहकार भारती के स्थापना दिवस पर बोले महामंत्री सबको स्वरोजगार देना प्राथमिकता।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने साइकिल तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोजपुर : जनता की समस्या को दूर करना मेरा लक्ष्य : राकेश ओझा

rktvnews

Leave a Comment