RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जनहित परिवार ने मनाया राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की150वीं वर्षगांठ,कविगोष्ठी आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 दिसंबर।जनहित परिवार भोजपुर के तत्वाधान में वरीय साहित्यकार जगत् नंदन सहाय की अध्यक्षता में जनहित परिवार के शीतल टोला, आरा स्थित कार्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ कार्यक्रम के तहत कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित कवियों ने अपनी-अपनी देशभक्ति की कविताओं का पाठ किया तथा कार्यक्रम के समापन पूर्व संपूर्ण “वंदे मातरम्” के सामूहिक पाठ किया गया।
उपरोक्त कविगोष्ठी में कविता पाठ की शुरुआत कवि अजय कुमार गुप्ता अज्ञानी  की देश पहलगाम हमले के जवाब के रूप में भी ‘शिखर दो’ नामक कविता से हुई। कवि रमेश सिंह राम प्रपंन्न ने अपनी हिंदी की कविता “वंदे भारत मातरम्’ शीर्षक से प्रस्तुत किया वहीं नंदकिशोर सिंह कमल ने तू ही मेरी बंदगी मातरम् का राग छेड़ कर सबका मन मोह लिया जय नारायण पांडे ने ‘भारत की आत्मा’ प्रस्तुत किया जगत् नंदन सहाय ने ‘देश हमारा धरती अपनी’ नामक कविता सुनाई कवयित्री डॉ. किरण कुमारी ने ‘निनादित वंदे मातरम् ‘ तथा युवा कवि आदित्य प्रकाश ने ‘भारत की आत्मा’ नामक लंबी कविता प्रस्तुत किया जिसे सराहा गया। कविगोष्ठी का समापन युवा कवि जन्मेजय ओझा की कविता से हुआ जिसका बोल था ‘शत् कोटि नमन है भारत को और भारतवासी को। आगत अतिथियों का स्वागत तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव नंदकिशोर सिंह कमल ने किया वहीं मंच का संचालन जनहित परिवार प्रतिनिधि सभा के सभापति अतुल प्रकाश ने किया।

Related posts

पन्ना जिले तक नर्मदा मैया का जल लाने के प्रयास होंगे – मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें किया गया नमन।

rktvnews

भोजपुर : केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन शाहपुर के पूर्व अधिकारी के निधन पर शोक।

rktvnews

पुरानी अनाज मंडी में उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने किया कैंटीन का शुभारंभ!अब गरीबों को 10 रुपए में मिलेगी थाली।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

हरियाणा उदय के तहत सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने किया जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment