आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 27 मई। वर्तमान में नमामि गंगे भोजपुर का संयोजक, हिंदू जागरण मंच का प्रथम जिला संयोजक, पूर्व भाजपा चुनाव सेल के प्रभारी बिभु सिंह ने लोगो से उनके जन्म दिवस पर भगवान हनुमान के सानिध्य में जाकर उनकी पूजा अर्चना की बात कही।विभू सिंह ने कल अपने जन्म दिवस पर महादेवा रोड स्थित हनुमान मंदिर में जाकर पुर्जा अर्चना की।इस अवसर पर मंदिर प्रशासन के लोगो के द्वारा भव्य रूप से हनुमान चालीसा और घंटो के आवाज के बीच आरती की गई और श्री सिंह की दीर्घायु होने की कामनाएं भी की। जन्म दिन भगवान की शरण में गए विभू सिंह ने लोगो से निवेदन किया की अपने जन्मदिन पर केक न काटे और न ही मोमबत्तियां जलाए और बुझाए बल्कि हनुमान जी की शरण में आकर मंगल कामना करें अवश्य कल्याण होगा। इस अवसर पर आशीष कुमार केसरी, हिमांसु केसरी,विक्की कुमार,निखिल कुमार ,सत्यम ,शिवम ,शुभम,बहादुर आदि थे।मुबारकबाद देने वालों में उपाध्यक्ष अखिलानंद ओझा आरजेडी के अध्यक्ष बीरबल यादव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी संगठन प्रभारी रत्नाकर जी ऋतुराज चौधरी अनूप कुमार जसवंत सिंह डॉक्टर अनिल कुमार सिंह गोपी पांडे रंगकर्मी आदि रहे।

