RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राष्ट्रीय “शिवजन्मोत्सव 2025” आयोजित।

बिड़ला सभागार में शिवाजी जयंती मनाई गई।

नीतिपूर्वक शासन और राष्ट्र स्वाभिमान के प्रतीक थे शिवाजी:राज्यपाल

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)19 फरवरी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि शिवाजी ने भारत में नीतिपूर्वक राज्य ही नहीं किया बल्कि प्रजा हित में उन पर लगने वाले करों का सरलीकरण किया और खेती को बढ़ावा देते हुए राष्ट्र समृद्धि के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी राष्ट्र स्वाभिमान के अप्रतिम वह मराठा शासक थे, जिन्होंने मुगलों को चुनौती देते हुए उनका वीरता से मुकाबला किया।
राज्यपाल बुधवार को बिड़ला सभागार में राष्ट्रीय शिवजन्मोत्सव में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिवाजी के शौर्य की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने मुगल शासकों के द्वारा किए जा रहे धर्मांतरण को रोकने के साथ ही अन्याय और अनाचार रोकने में महती भूमिका निभाई।
राज्यपाल ने कहा कि धर्मांतरण नहीं करने पर गुरु गोबिंद देव के पुत्रों जोरावर सिंह और फतेहसिंह को दीवार में चिनवा दिया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पर निरंतर हमले हुए पर शिवाजी जैसे वीरों के कारण संस्कृति और स्वाभिमान बचा रहा। उन्होंने लार्ड मैकाले द्वारा भारत में अंग्रेजी शिक्षा के जरिए इतिहास की विकृत जानकारियां पढ़ाए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि देश की संस्कृति संरक्षण के साथ बच्चों की बौद्धिक क्षमता के विकास हेतु सभी मिलकर कार्य करें।
इससे पहले राज्यपाल श्री बागडे ने शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शो का स्मरण किया।

Related posts

एनसीजीजी ने बांग्लादेश के सिविल सेवकों के 67वें और 68वें बैच का प्रशिक्षण पूरा किया; बांग्लादेश के 2,469 अधिकारियों ने अब तक, एनसीजीजी में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

rktvnews

भोजपुर:श्री सेवा वैष्णव धाम लोदीपुर वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए बड़हरा विधायक।

rktvnews

भोजपुर : एन एच पर ट्रकों की भिङंत में एक ट्रक चालक की मौत।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने विज्ञापनदाताओं/विज्ञापन एजेंसियों द्वारा विज्ञापन जारी करने से पहले स्व-घोषणा अनिवार्य की।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!किसान क्रेडिट कार्ड योजना को शत प्रतिशत करें पूर्ण:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता (MCC) के अनुपालन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक।

rktvnews

Leave a Comment