
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त।उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में V-RAMG योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पंचायत तकनीकी सहायक एवं कनीय अभियंता उपस्थित रहे।बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के पौधारोपण कार्य की समीक्षा की गई। जिले में 5,42,400 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध अब तक 4,20,069 पौधों का रोपण किया जा चुका है।उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित कर्मियों को अगले दो दिनों में पौधारोपण से संबंधित MB Entry एवं V-RAMG Portal पर शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पिछले पांच वर्षों में हुए पौधारोपण कार्यों का शत-प्रतिशत MR निर्गत करने को कहा।उन्होंने सभी प्रखंडों में जी-राम-जी के तहत 20-20 योजनाओं को शीघ्र पोर्टल पर सूचीबद्ध करने तथा निर्धारित लक्ष्य और समय-सीमा के अनुसार कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
