RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन: विक्रम विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित कर किया गया सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय।

उज्जैन /मध्य प्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी )10 सितंबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विशेष प्रयासों से विक्रम विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित कर अब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कर दिया गया है।
आधिकारिक जानकारी में बताया कि यह परिवर्तन मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत किया गया है।
नाम परिवर्तन के पश्चात विश्वविद्यालय से जुड़े सभी दस्तावेजों, अधिसूचनाओं, नियमों और उपाधियों में विक्रम विश्वविद्यालय के स्थान पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का उल्लेख किया जाएगा। यह संशोधन मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित होने की तिथि 08 सितंबर 2025 से प्रभावी हो गया है।
उल्लेखनीय है कि यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप उज्जैन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए लिया गया है।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में पहली बार मनाई गई हरेली, कुलपति ने की कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना।

rktvnews

कालाजार उन्मूलन अभियान को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

जेएसएलपीएस – जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के गठन एवं मार्गदर्शन हेतु बैठक संपन्न!जोरी ब्रूड लाह फार्म की खेती के उत्पादन को बढ़ावा दें,प्राप्त लक्ष्य के अनुसार अधिक से अधिक किसानो को जोड़ा जाएं ,प्रत्येक तीन माह पर कार्य प्रगति की होगी समीक्षा:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

“अनायास” का मूल्यांकन कला और भाषा के स्तर पर नहीं किया जा सकता : डॉ० मिथिलेश्वर

rktvnews

मध्यप्रदेश:नाम निर्देशन-पत्रों की हुई संवीक्षा, 107 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।

rktvnews

ट्रेन के डिब्बे से शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment