RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी रूस में बहुपक्षीय अभ्यास जेडएपीएडी 2025 के लिए रवाना हुई।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 09 सितंबर।भारतीय सशस्त्र बलों का 65 कार्मिकों वाला एक दल आज बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास जापाड 2025 (जेडएपीएडी2025) में भाग लेने के लिए मुलिनो प्रशिक्षण मैदान, निज़नी, रूस के लिए रवाना हुआ। यह अभ्यास 10 से 16 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
इस सैन्य टुकड़ी में भारतीय सेना के 57 जवान, भारतीय वायु सेना के 7 जवान और भारतीय नौसेना का 1 जवान शामिल है। भारतीय सेना की इस टुकड़ी का नेतृत्व कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन और अन्य सेनाओं के जवान कर रहे हैं।
बहुपक्षीय अभ्यास जापाड 2025 का उद्देश्य सैन्य सहयोग को बढ़ाना, अंतर-संचालन में सुधार करना तथा भाग लेने वाली सेनाओं को पारंपरिक युद्ध और आतंकवाद-रोधी अभियानों के क्षेत्र में रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
यह अभ्यास खुले और समतल भूभाग में संयुक्त कंपनी स्तर के अभियानों पर केंद्रित होगा। यहां सैनिक संयुक्त योजना, सामरिक अभ्यास और विशेष शस्त्र कौशल जैसे विभिन्न अभियानों को अंजाम देंगे। यह संयुक्त परिचालन क्षमताओं को निखारने, उभरती तकनीकों को एकीकृत करने और बहुराष्ट्रीय युद्ध वातावरण में संचालन करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करेगा।
अभ्यास जापाड 2025 में भागीदारी से रक्षा सहयोग और मजबूत होगा तथा भारत और रूस के बीच सौहार्द बढ़ेगा। इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास की भावना मजबूत होगी।

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार के मोकामा क्षेत्र में मध्याह्न भोजन करने से 100 से अधिक बच्चों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

झारखंड:चतरा एवं सिमरिया विधान सभा निर्वाचन 2024 का मतणगना पूर्ण, परिणाम घोषित।

rktvnews

भोजपुर:चार्ज सीटेट परीक्षा नियंत्रक व अन्य को अविलंब पद से हटाया जाए : भुवन पांडेय

rktvnews

भोजपुर:जसम का राष्ट्रीय सम्मेलन, 12-13 जुलाई को राँची में।

rktvnews

भोजपुर:लायंस क्लब के पद ग्रहण समारोह में बबीता श्रीवास्तव अध्यक्ष, मजहर हसनैन बने सचिव,ला.मजहर हुसनैन।

rktvnews

भोजपुर:चित्रगुप्त परिवार के संरक्षक फूलेंद्र प्रसाद के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment