RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रवादी मंच के बैनर तले निकाला गया तिरंगा शौर्य यात्रा।

यात्रा मे शामिल हुए विधायक, पूर्व सैनिक, राजनीतिक नेता,कार्यकर्ता एवं आम जनता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 मई।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे राष्ट्रवादी मंच भोजपुर के बैनर तले सिंदूर आँपरेशन के सफलता पर वीर भारतीय सेना के सम्मान मे भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई।
तिरंगा शौर्य यात्रा का शुभारंभ आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा अध्यक्ष दुर्गा राज,कार्यक्रम संयोजक रामदिनेश यादव,भारतीय सेना के पूर्व सैनिक, विभिन्न राजनीतिक दलो के नेता,कार्यकर्ता, शहर के गणमान्य लोग ,महिला और आम जनता की उपस्थिति से स्थानीय रमना मैदान स्थित महावीर मंदिर से हुआ।
महावीर मंदिर परिसर से यात्रा का काफिला आगे बढते हुए शहीद भवन,रेडक्रॉस, जेपी स्मारक,अंबेडकर चौक होते हुए सैनिक स्मारक पर समाप्त हुआ।
यात्रा के दौरान लोगो ने भारत माता की जय,वंदेमातरम, वीर सैनिक अमर रहे,भारतीय सेना जिंदाबाद आदि गगनचुंबी नारे लगे। यात्रा के दौरान युवा,वृद्ध,महिला,बच्चों मे देश और देश के वीर सेना के लिए गजब का उत्साह देखा गया। काफिला में सभी कू हाँथ मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहर रहा था और सभी लोगो के मुँह से अपने देश और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान दिख रहा था।
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप स़िह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,कार्यक्रम संयोजक रामदिनेश यादव ने कहा कि आँपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेधा के सम्मान मे तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई है। भारत की जनता की एकता ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व और भारतीय सेना की शोर्य,साहस और वीरता का प्रतिक है आँपरेशन स़िदूर।जिस प्रकार भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर उनके आतंकवादी संगठनो और सेन्य संगठनो को तबाह किया गया वह ऐतिहासिक और शौर्य की कहानी है।अभी आँपरेशन सिंदूर समाप्त नही हुआ है।जब तक पाकिस्तान मे आतंकवाद पनपेगे तब तक आँपरेशन सिंदूर चलता रहेगा। पाकिस्तान एक भी गलती करे तो भारतीय सेना उसको नेस्तनाबूद करने के लिए तैयार है।
कार्यक्रम में सूर्यभान सिंह,ई़ धीरेन्द्र स़िह,सूर्यकांत प़ाडेय,गुड्डू बबुआन, गंगाधर पांडेय,कौशल यादव,मीरा यादव,ज्योति प्रकाश कुशवाहा, श्रीभगवान सिंह,धनंजय तिवारी, निशांत स़िह सेंगर,ममता सिंह,विभु जैन,संजय कुमार सिंह,जीतु चौरसिया, प्रतीक राज,संतोष तिवारी, दीपक स़िह,सुनील कुमार श्रीवास्तव, लव पांडेय,मनीष प्रभात,नवीन प्रकाश,हैप्पी तिवारी, मनीष गुप्ता, राँविन कुशवाहा, अशोक शर्मा, अजय सिंह,सुर्यभान सिंह, विमलेश सिंह, पुनम कुशवाहा,धर्मेन्द्र सिंह,राजेन्द्र तिवारी,महेश पासवान, विरेन्द्र कुमार, पिंकु सिंह,संजय स़िह,प्रतीक चंद्रवंशी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Related posts

चिकित्सक आत्मीय भाव से मरीजों का इलाज करें : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

भगत सिंह : ‘विद्वान-क्रांतिकारी’ की विरासत और छात्र राजनीति की प्रासंगिकता।

rktvnews

सारण:परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न करायें – जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति द्वारा 14 अक्टूबर को रामलीला मैदान में पूजन और झण्डोत्तोलन से कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

अनुभव पुरस्कार 2023 कल विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदान किए जाएंगे

rktvnews

गढ़वा जिले में मिशन आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment