RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री ने रायपुर की पहली महिला विधायक स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)08 सितंबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन स्थित रायपुर की पहली महिला विधायक एवं समाजसेवी स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुँचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रजनी ताई उपासने के योगदानों का पुण्य स्मरण किया तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, संतोष शर्मा, जगदीश उपासने सहित परिजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रजनी ताई का निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने जिस साहस और धैर्य का परिचय दिया, वह प्रेरणादायी है। अपने कार्यकाल में उन्होंने जनता के हितों और रायपुर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। सादगी, ईमानदारी और समाज से गहरे जुड़ाव के कारण उन्हें विशिष्ट पहचान मिली। वे महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर सक्रिय रहीं। श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि रायपुर की पहली महिला विधायक और समाजसेवी रजनी ताई उपासने का हाल ही में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वर्ष 1977 में जनता पार्टी से चुनाव जीतकर उन्होंने इतिहास रचते हुए रायपुर की पहली महिला विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया। उस दौर में जब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सीमित थी, ऐसे समय में जनता का विश्वास जीतना उनके साहस और संघर्ष का प्रतीक था।

Related posts

अक्षत निमंत्रण अभियान ने किया वसुधा को एकाकार : विनोद बंसल (राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिंदू परिषद)

rktvnews

दरभंगा:बाल श्रम के विरुद्ध जन जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल को 37 वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया- लोकायुक्त ने की राज्यपाल से मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने किया तरारी विधानसभा के सहार प्रखंड कई गांवों में जन संवाद।

rktvnews

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

स्‍कोडा ऑटो इंडिया 2024 में कीमतों में लगभग 2% की बढ़ोतरी, 1 जनवरी, 2024 से होगी लागू।

rktvnews

Leave a Comment