RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:मुख्य सचिव ने लिया वीआर हेडसेट का अनुभव, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं की ओर कदम।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)05 सितंबर।मुख्य सचिव अलका तिवारी ने आज मसानजोर इको कॉटेज में जिला पर्यटन कार्यालय, दुमका द्वारा उपलब्ध कराए गए वीआर (Virtual Reality) हेडसेट का अनुभव लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आधुनिक तकनीक पर्यटन विभाग के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकती है। वीआर तकनीक के माध्यम से पर्यटक झारखंड के प्रमुख स्थलों को आभासी रूप से देख सकेंगे, जिससे राज्य के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने इसे “एक अद्भुत अनुभव” बताया।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पौदार एवं डीएलटीएस रंजन मुर्मू ने मुख्य सचिव को डिवाइस के उपयोग में सहयोग प्रदान किया।
उपायुक्त अभिजित सिन्हा ने जानकारी दी कि जिले में पर्यटन संवर्धन के साथ-साथ शैक्षणिक उद्देश्यों हेतु भी और अधिक वीआर डिवाइस खरीदे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को इस तकनीक का अनुभव कराया जाएगा, जिससे बच्चों को ज्ञान के नए आयाम प्राप्त होंगे और डिवाइस की संभावनाओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा सकेगा।

Related posts

भारत सरकार के अधिवक्ता तथा जनहित परिवार प्रतिनिधि सभा के सभापति अतुल प्रकाश ने आरा बार के नए सत्र के नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं को प्रेषित की हार्दिक शुभकामना।

rktvnews

शिक्षा अग्रणी सनी वर्की ने मिस्टर बीस्ट के साथ साझेदारी में ‘1 Billion Acts of Kindness’ अभियान के लिए कंटेंट क्रिएटर्स को किया आमंत्रित।

rktvnews

राष्ट्रीय स्व्च्छप गंगा मिशन, आईआईटी (बीएचयू) और डेनमार्क के बीच रणनीतिक गठबंधन ने वाराणसी में स्वच्छ नदियों पर नवाचारी स्मार्ट प्रयोगशाला परियोजना का अनावरण किया।

rktvnews

भोजपुर:जैन संत वृषभानंद जी महाराज ससंघ का आरा में हुआ मंगल प्रवेश।

rktvnews

आईसीएआर संस्थानों ने वैश्विक रैंकिंग में नए आयाम स्थापित किए और भारत की कृषि उच्च शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की।

rktvnews

राष्ट्रपति ने बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन से तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया; नए रायरंगपुर डाक मंडल का उद्घाटन किया; रायरंगपुर डाक प्रभाग का स्मारक विशेष कवर जारी किया; और बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी।

rktvnews

Leave a Comment