RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

गैर-सरकारी वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए अवकाश नकदीकरण पर टैक्स छूट की बढ़ी हुई सीमा अधिसूचित।

RKTV NEWS/25 मई।गैर-सरकारी वेतनभोगी कर्मचारियों के अवकाश नकदीकरण पर टैक्स छूट (उसकी सेवानिवृत्ति के समय उसके खाते में अर्जित अवकाश की अवधि के संबंध में, चाहे सेवानिवृत्ति पर हो या कोई अन्य स्थिति हो) पहले आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10(10एए)(ii) के तहत केवल अधिकतम 3 लाख रुपये थी।
माननीया वित्त मंत्री द्वारा अपने बजट भाषण, 2023 में किए गए प्रस्ताव पर अमल करते हुए केंद्र सरकार ने गैर-सरकारी वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर या अन्य स्थिति में अवकाश नकदीकरण पर टैक्स छूट की सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने को अधिसूचित कर दिया है, जो कि 01.04.2023 से प्रभावी माना जाएगा।
अधिनियम की धारा 10(10एए)(ii) के तहत आयकर से छूट प्राप्त कुल राशि 25 लाख रुपये की सीमा से अधिक नहीं होगी जहां इस तरह के भुगतान गैर-सरकारी कर्मचारी द्वारा एक से अधिक नियोक्ता से उसी पिछले वर्ष में प्राप्त किए जाते हैं।
इसके अलावा, अधिनियम की धारा 10(10एए)(ii) के तहत आयकर से छूट प्राप्त कुल राशि 25 लाख रुपये की सीमा से अधिक नहीं होगी, जैसा कि किसी पिछले वर्ष या वर्षों में धारा 10(10एए)(ii) के तहत कर्मचारी की कुल आय में पहले से ही अनुमत या स्वीकृत टैक्स छूट से घटाया गया है।
अधिसूचना संख्या 31/2023 दिनांक 24.05.2023 प्रकाशित कर दी गई है और यह https://egazette.nic.in पर उपलब्ध है।

Related posts

मध्यप्रदेश:गृहणी बनीं लखपति बिजनेस वुमन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 24 अप्रैल को होगा उत्तर क्षेत्र कृषि सम्मेलन।

rktvnews

विभिन्न नवीन पद्धतियों के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली में आयुर्वेद के योगदान की संभावना।

rktvnews

नाला निकासी का रास्ता बंद होने से वार्ड नंबर 12 में जलजमाव और परेशानी।

rktvnews

भोजपुर : 28 नवंबर को पुरानी पुलिस लाइन, आरा GIS से दो घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

शाहपुर नगर पंचायत ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित!वार्ड पार्षदों को दिया गया प्रशस्ति-पत्र।

rktvnews

Leave a Comment