RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया जिले में 899 करोड़ 46 लाख रुपये की कुल 10 योजनाओं का शिलान्यास किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)04 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को गया जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 899 करोड़ 46 लाख रुपये की कुल 10 योजनाओं का शिलान्यास किया।
इन योजनाओं में नगर क्षेत्र अंतर्गत मुफस्सिल मोड़ पर फ्लाइओवर का निर्माण, इमामगंज प्रखंड के कोठी से सलैया होते हुए झारखंड को जोड़ने वाला पथ, गया-परैया-गुरारू मार्ग से औरंगाबाद-रफीगंज को जोड़ने वाला पथ, बेला पनारी रोड से अग्नि एवं शिवरामपुर होते हुए धनावां-शाकिर बिगहा तक सड़क का चौड़ीकरण, बतसपुर वियर योजना अंतर्गत मोराटाल मुख्य पईन का चौड़ीकरण, विस्तारीकरण एवं पुनर्स्थापन कार्य, गया-मानपुर रेलखंड पर स्थित बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी का निर्माण, नगर प्रखंड के बेल्थु ग्राम में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण, कंडी नवादा पार्क एवं सिलौंजा पार्क का विकास कार्य, इमामगंज में डिग्री कॉलेज की स्थापना तथा बारा बांध का जीर्णोद्धार शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से शहर का सौंदर्यीकरण होगा, यातायात व्यवस्था और सुगम होगी तथा युवाओं को अपने नजदीकी क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Related posts

राजस्थान:डिप्टी सीएम दिया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर “फूलों संग होली” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

लोकसभा से खिसके, राज्यसभा में बमके : बताया कुछ नहीं, छुपाया बहुत कुछ

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका ने कोरबा कलेक्ट्रेट परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम अभियान‘ अंतर्गत किया पौधारोपण।

rktvnews

ग्वालियर:खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ विशेष मुहिम जारी,4780 किलोग्राम मावा जब्त, नमूने लेकर जाँच के लिये भेजे।

rktvnews

उज्जैन:तारामंडल में बच्चे कलेक्टर संग चलें अनंत अंतरिक्ष की उड़ान पर।

rktvnews

भोजपुर:आइसा का जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment