RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिला स्तरीय परामर्श समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )03सितम्बर।समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में प्रथम तिमाही जून 2025 की (जिला स्तरीय परामर्श समीक्षा समिति की (डीएलसीसीऔर डीएलआरसी) की बैठक जिलाधिकारी के निर्देश की आलोक में उप विकास आयुक्त स्वप्निल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक जनसंपर्क, सुरुचि कुमारी प्रबंधक उद्योग नीतू कुमारी प्रबंधक आर सेठी ,एसडीसी बैंकिंग,डीएलवो आरबीआई ,डीडीएम नाबार्ड एवं जिला दरभंगा के सभी बैंक समन्वयक एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला में कुल सार्वजनिक बैंको के ब्रांचों संख्या 130 है जबकि प्राइवेट संख्या 29 है।
बैठक में जिला के साख जमा अनुपात पर एवं वार्षिक साख योजना के उपलब्धि पर विस्तार से चर्चा किए गए एवं विकास आयुक्त द्वारा असंतोष जाहिर किया गया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रयत्नशील रहें।
उप विकास आयुक्त द्वारा सभी बैंकों से कहा गया कि बैंक जिला के विकास में बढ़ चढ़ कर भाग ले एवं सभी लक्ष्य को प्राप्त करें।उन्होंने कहा कि सभी बैंक कैंप लगाकर ऋण स्वीकृत एवं वितरण कार्य को लक्ष्य प्राप्ति तक जारी रखे। दरभंगा जिले के विकास में बैंक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
प्रधानमंत्री रोजगार योजना एवं फूड प्रोसेसिंग योजना के लक्ष्य प्राप्ति हेतु अभियान चला कर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।
भारत सरकार वित्त विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा संतृप्ति अभियान 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक चलाया जा रहा है, इसे शिविर के माध्यम से पूर्ण किया जाय।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना तथा खाता में केवाईसी अपडेट भी शिविर लगाकर पूर्ण किया जाय। प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के संबंध में बताया गया कि यह गरीब परिवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण योजना है। एल डी एम को निर्देश दिया गया कि इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करें और समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को इससे जोड़ना सुनिश्चित करें। यह बुढ़ापे की लाठी है।
बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक विकास कुमार द्वारा किया गया।

Related posts

टाटा क्लासएज लिमिटेड और समसिध ग्रुप ऑफ स्कूल्स के बीच रणनीतिक शैक्षिक साझेदारी की घोषणा।

rktvnews

भोजपुर: दिगंबर जैन मंदिर में दस दिवसीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

शिक्षित युवाओं में बेरोज़गारी की उच्च दर।

rktvnews

पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफर ब्लास्ट की घटना पर आइलाज की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने जताया दुःख।

rktvnews

भोजपुर:स्टॉप डायरिया अभियान 2024 का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment