RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने व गौशालाओं के संबंध में की बैठक!गोवंश के प्रति लापरवाही करने पर अधिशासी अधिकारी बागपत का किया स्पष्टीकरण

बागपत/उत्तर प्रदेश 21 नवंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में, खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारियों के साथ गौ आश्रय स्थलों व जनपद में चलाए जा रहे 1 नवंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक विशेष अभियान के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति के संबंध में जानकारी ली जिसमें मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत अब तक 683 गोवंश को गौशालाओं में संरक्षित किया गया है यह अभियान विशेष रूप से रूप से चलाया जा रहा है जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी बागपत राजेश राणा से गोवंश की स्थिति की जानकारी ली जिसमें वह जिलाधिकारी को संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए कार्य में लापरवाही ,उदासीनता व निर्माणधिन गौशाला का 15 दिन से निरीक्षण न कर पाने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि निराश्रित गोवंश को शत प्रतिशत संरक्षित किया जाये, जिसमें पंचायत विभाग ,ग्राम्य विकास विभाग,राजस्व विभाग ,नगर विकास विभाग ,गृह विभाग एवं पशुधन विभाग के अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है 6 विभागों की टीम द्वारा इस अभियान में तत्परता के साथ कार्य किया जाए।
निराश्रित गौवंशों को गौशालाओं में संरक्षित करने मैं आधिकारिक कोई लापरवाही ना करें अगर ऐसे अधिकारी लापरवाही करेंगे तो वह स्वयं जिम्मेदार होंगे अपने क्षेत्र की गौशालाओं के प्रति अच्छी रणनीति बनाएं योजना बनाएं गोवंश को किस तरीके से और बेहतर सुविधाएं दी जा सकती हैं इस पर सभी संबंधित अधिकारी कार्य करें । इस कार्य में किसी भी अधिकारी की उदासीनता लापरवाही प्रदर्शित नही होनी चाहिए उन्होंने कहा जो लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी उन्होंने कहा कि कार्य शतप्रतिशत किया जाए सभी पशु चिकित्सक अपने-अपने गौशालाओं में साफ सफाई, स्टॉक रजिस्टर ,दवाई रजिस्टर, लॉग बुक ,अभीलेखिकरण, दस्तावेज ,बैठने की व्यवस्था ,पानी की व्यवस्था चारे की व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं गौशाला में बेहतर होनी चाहिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि निर्माणधीन गौशालाओं का अगले दो -तीन दिन में निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मक डम्पिंग जोन के सम्बन्ध में बी.आर.ओ, एन.एच.आई.डी.सी.एल एवं पी.डब्ल्यू.डी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

rktvnews

देवघर: जनता की समस्याओं के त्वरित निदान को ले उपायुक्त का अहम फैसला,हफ्ते में तीन बार लगेगा जनता दरबार।

rktvnews

भाजपा भोजपुर के जिला उपाअध्यक्ष मनोनित होने पर प्रेम पंकज उर्फ ललन जी को लोगो ने दी बधाईयां।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजमाता विजया राजे सिंधिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चयनित रामभद्राचार्य और गुलजार को दी बधाई।

rktvnews

ग्वालियर:गेंती, फावड़ा व कुदाल थामकर लोगों के साथ मुरार नदी को साफ करने उतरे वरिष्ठ अफसर।

rktvnews

Leave a Comment