RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : एसडीओ ने किया शाहपुर के कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

प्रखंड मुख्यालय शाहपुर स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते एसडीओ संजीत कुमार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 1 सितम्बर। जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर संजीत कुमार द्वारा भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, प्रखंड पंचायती राज कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रखंड कृषि कार्यालय, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय तथा शाहपुर रेफरल अस्पताल सहित अन्य कार्यालयों का भ्रमण किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई तथा समय पालन और अनुशासन बनाये रखने के संबंध में निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिससे आम जनता को पारदर्शी सेवा उपलब्ध हो सके।

Related posts

राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश कमिटी का विस्तार!प्रदेश सचिव बने सुनिल पाठक।

rktvnews

घंटा घर के जीणोद्धार के लिए 27 अगस्त को हिन्दू जागरण मंच कराएगी भव्य महाआरती।

rktvnews

रेल एसपी पटना के नेतृत्व में जंक्शन पर निकाला गया जागरूकता मार्च।

rktvnews

बीसीसीएल ने एनआरएस लिंकेज और सीआईएल एसडब्ल्यूएमए ई-नीलामी उपभोक्ताओं के साथ बातचीत का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर:एक दिवसीय प्रवास पर आरा पहुंचे भोजपुरी पत्रिका “अमन” के संपादक,भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच का किया अवलोकन।

rktvnews

कुछ ही दिनों में दर्शकों की दुनिया बन गई ‘मृदुल की दुनिया’

rktvnews

Leave a Comment