RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आठ वर्ष पुराने झूठे मुकदमे में न्यायालय ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह समेत आठ को किया बरी।

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं : दीपिका पाण्डेय सिंह

गोड्डा/झारखंड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 16 अक्टूबर। आज 8 वर्ष पुराने एक झूठे मुकदमे में माननीय न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह समेत सभी निर्दोषों को बरी कर दिया।
यह मुकदमा उस समय के भाजपा विधायक अशोक भगत द्वारा राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर रचा गया था। इसमें जानबूझकर 80 वर्ष के बुज़ुर्ग को आरोपी बनाया गया और कई युवाओं को भी झूठे आरोपों में फँसाया गया था। वर्षों तक निर्दोष लोगों को मानसिक और सामाजिक रूप से परेशान करने की यह कोशिश भाजपा की राजनीति के उस चरित्र को उजागर करती है, जिसमें विरोधियों को झूठे मुकदमों के ज़रिए दबाव में लाने का प्रयास किया जाता है।
फैसले के बाद दीपिका पांडेय सिंह ने न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा – “सत्य को दबाया जा सकता है, परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने सत्य को पहचानते हुए हमें न्याय दिया है। यह केवल मेरी नहीं, हर उस निर्दोष व्यक्ति की जीत है जिसे वर्षों तक राजनीतिक कारणों से परेशान किया गया।”
इस निर्णय ने न केवल न्याय में जनता का विश्वास और मजबूत किया है, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया है कि राजनीति की झूठी साज़िशें सच्चाई के सामने टिक नहीं सकतीं।

Related posts

भोजपुर : समाजसेवी वशिष्ठ पांडे की पुण्य तिथि पर पुण्य स्मृति समारोह आयोजित।

rktvnews

रायपुर : ’छत्तीसगढ के विकास और अर्थव्यवस्था में इंजन की तरह है यहां के उद्योगः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’

rktvnews

ग्रामीण विकास में ई ब्रजेश श्रीवास्तव का योगदान सराहनीय!अवकाश ग्रहण पर सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।पुष्पांजलि अर्पित कर दी अंतिम विदाई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 जनवरी 26

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान।

rktvnews

Leave a Comment