RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने जिले में व्यापक टीबी स्क्रीनिंग अभियान के सफल संचालन हेतु RBSK टीम को किया रवाना।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जून।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आरबीएसके (RBSK) टीम को जिले में व्यापक टीबी स्क्रीनिंग अभियान के सफल संचालन हेतु रवाना किया गया।
यह विशेष स्क्रीनिंग अभियान 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। जिले में कुल 6,85,647 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान के दौरान स्क्रीनिंग किए गए सभी व्यक्तियों का विवरण निक्षय पोर्टल पर अद्यतन किया जाएगा, जिससे मरीजों की समयबद्ध पहचान, उपचार एवं निगरानी सुनिश्चित हो सके।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को मिशन मोड में संचालित करने तथा निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी, बुखार, वजन कम होना अथवा टीबी के अन्य लक्षण हों तो वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क जांच कराएं और टीबी मुक्त भारत अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन, संचारी रोग पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

सांगरी इंटरनेट सीईओ जुंजाराम थोरी द्वारा कलाकारों को सशक्त बनाने के लिए म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन सहित अन्य सेवाओं की शुरुआत।

rktvnews

शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

म्यूनिख मंसूबा : भेड़िये ने दिया गिद्धभोज का न्यौता

rktvnews

भोजपुर: शहीदों के सम्मान में निकाली गई 150 फिट लंबा तिरंगा यात्रा।

rktvnews

भोजपुर:बकरीद के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक।

rktvnews

नारनौल:केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा में पराक्रम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment