RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

कोयला मंत्रालय ने 7वें दौर की वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के लिए बोली जमा करने की तारीख बढ़ाकर 27 जून, 2023 की।

RKTV NEWS/25मई।कोयला मंत्रालय ने 7वें दौर की वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के लिए बोली जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून, 2023 तक बढ़ा दी है।मंत्रालय ने बहुत से संभावित बोलीदाताओं से प्राप्त अनुरोधों के मद्देनजर बोली जमा करने की अंतिम तिथि 28 दिन बढ़ा दी है। अब 7वें दौर की नीलामी के लिए बोली जमा करने की अंतिम तिथि 27-06-2023 है, जो पहले 30-5-2023 थी।
उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दृष्टि से, कोयला मंत्रालय ने अब तक 540 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) की संचयी पीक रेटेड क्षमता (पीआरसी) के साथ 133 खदानों का आवंटन/नीलामी की है, जिनमें से 48 कोयला खदानों में संचयी पीआरसी के साथ 195 एमटीपीए उत्पादन हुआ है। चालू वित्तीय वर्ष में 22 मई, 2023 तक कैप्टिव/वाणिज्यिक खानों से उत्पादन 16.25 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान उत्पादित 14.75 मीट्रिक टन की तुलना में 10 दशमलव 2 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।
कोयला खदानों के शीघ्र विकास के लिए निजी खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान करने के लिए मंत्रालय, भूमि की उपलब्धता, पर्यावरण/वन मंजूरी, वित्तीय संस्थानों से सहायता और अंतर-एजेंसियों के समन्वय के मामले में आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है। कोयला मंत्रालय ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान कैप्टिव/वाणिज्यिक खानों से 162 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

Related posts

बेतिया:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार, बगहा में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:चिराग जी के साथ से एनडीए को मिलेगी अधिक सीटों की सौगात:राकेश सिंह

rktvnews

झारखंड:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ निर्वाचन सदन से ऑनलाइन माध्यम से की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रायपुर : मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में न्यायाधिपति रविन्द्र कुमार अग्रवाल को दिलाई शपथ।

rktvnews

छत्तीसगढ़:संगीत-कला मनुष्य के तनावपूर्ण जीवन में ऑक्सीजन का काम करता है : राज्यपाल

rktvnews

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री 73 फरियादियों की सुनी समस्याएं! अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment