RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सहजौली मे संकीर्तन मे झूम उठे दर्शक! कई गणमान्य व अन्य लोगों ने की शिरकत।

सहजौली मे आयोजित संकीर्तन मे उपस्थित पूर्व सांसद मीना सिंह, जदयू नेता दिनेश ओझा, भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली मठिया स्थित देव दिनेश काम्प्लेक्स मे 24 घंटे का अखंड संकीर्तन अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं भंडारा के बाद संपन्न हुआ। संकीर्तन मे कलाकारों ने अपने सुरीले ताल, लय एवं भजन से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

सहजौली मे आयोजित संकीर्तन मे उपस्थित पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी व अन्य

इस अवसर पर राजनीतिक दिग्गजों, गणमान्य लोगों सहित बङी संख्या मे लोगों ने शिरकत किया।

संकीर्तन समारोह मे उपस्थित पूर्व सांसद मीना सिंह, संजय कुमार ओझा व अन्य

संकीर्तन अनुष्ठान मे पूर्व सांसद मीना सिंह, बिहार नागरिक परिषद के महासचिव  अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह, विधायक राधाचरण साह उर्फ सेठ जी, प्रदेश भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, त्रिदंडी देव राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य गुलाब फलहारी, डा रंगनाथ तिवारी, भाजपा नेता अशोक सिंह, बक्सर न्यायलय के न्यायाधीश सहित कई दिग्गज नेता तथा प्रशासनिक पदाधिकारी का आगमन हुआ।

संकीर्तन समारोह मे उपस्थित विधायक राधा चरण साह उर्फ सेठ जी

बड़ी संख्या में लोगों ने भी अपनी सहभागिता दी। इस कार्यक्रम के आयोजकों मे दिनेश ओझा, देव दिनेश इंडेन गजराजगंज के निदेशक मंटू ओझा, रमेश ओझा, संजय कुमार ओझा, चंदन, कुंदन, व्यंकटेश आदि शामिल थे। बलिया के करूणेश पांडे, कीर्तन सम्राट लालबिहारी सिंह, यश, मंटू, पवन सुबोध सहित कई कलाकारों ने अपने लय और फन से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

Related posts

इस्कॉन ने लॉन्च किया ‘ट्रांसेंड 2.0’ ऐप; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि के साथ किया एकीकृत।

rktvnews

बीसीसीएल ने एनआरएस लिंकेज और सीआईएल एसडब्ल्यूएमए ई-नीलामी उपभोक्ताओं के साथ बातचीत का आयोजन किया।

rktvnews

16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री की चीन जनवादी गणराज्य के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक।

rktvnews

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में स्वदेशी खेल का किया गया आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति कल प्रयागराज का दौरा करेंगी।

rktvnews

भोजपुर:फुटबॉल के फाइनल मैच में गोल्डन बेबी पिंक टीम बना चैंपियन।

rktvnews

Leave a Comment