RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:बाल संरक्षण के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल।

RKTV NEWS/औरंगाबाद(बिहार)05 मार्च।आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद सह-अध्यक्ष जिला निरीक्षण समिति अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह के नेतृत्व में जिला निरीक्षण समिति द्वारा जिले में संचालित विभिन्न बाल देखरेख संस्थानों का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बाल गृह (बालक) यूनिट–01, वृहद आश्रय गृह, सुरक्षित स्थान तथा “आरोहण” विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, औरंगाबाद का गहन जायजा लिया गया। समिति के सदस्यों ने संस्थानों में रह रहे बच्चों के रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, पोषण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बच्चों से आत्मीय संवाद भी किया और उनकी आवश्यकताओं, पढ़ाई तथा संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि “आरोहण” विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में 03 शिशु, बाल गृह यूनिट–01 वृहद आश्रय गृह में 36 बालक तथा सुरक्षित स्थान में 66 बालक आवासित हैं।
उप विकास आयुक्त एवं समिति के अन्य सदस्यों ने संस्थानों के समुचित संचालन, बच्चों की बेहतर देखभाल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा उनके मानसिक एवं सामाजिक विकास को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सिविल सर्जन, औरंगाबाद द्वारा भी संस्थान में आवासित शिशुओं एवं बालकों के स्वास्थ्य की जानकारी प्रतिनियुक्त चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ से प्राप्त की गई तथा नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सीय देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, नियमित पढ़ाई तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। प्रभारी अधीक्षक, सुरक्षित स्थान तथा बाल गृह (बालक यूनिट–01) वृहद आश्रय गृह को निर्देशित किया गया कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बाल देखरेख संस्थानों में रह रहे बच्चों के समग्र विकास, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर निरीक्षण एवं आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मु), सहायक निदेशक बाल संरक्षण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), सदस्य किशोर न्याय परिषद, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति तथा सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

वैशाली:जिले में गैस की उपलब्धता की स्थिति सामान्य, घबराने की आवश्यकता नहीं : जिलाधिकारी

rktvnews

समृद्धि कॉन्क्लेव नामक डीपटेक स्टार्टअप प्रोत्‍साहन अभियान का आईआईटी रोपड़ में उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:कृषि एवं संबद्ध विभागों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागीय समन्वय पर बल।

rktvnews

मुख्यमंत्री से मिले विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल! कर्मचारी हित में लिए गए फैसलों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए दिया धन्यवाद।

rktvnews

ग्रेन एथनॉल मैन्यूफ़ैक्चरिंग एसोसिएशन (GEMA) की बैठक संपन्न।

rktvnews

12 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment