
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त। शनिवार को महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में एनएसएस यूनिट 1 एवं यूनिट 2 की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का आयोजन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधरी और डॉ. सुधा निकेतन रंजनी के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित ने की। उन्होंने कहा छात्राओं से खेलने की अपील करते हुए बताया कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.स्मृति चौधरी ने बताया कि हॉकी के जादूगर माने जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पीटीआई अंजू कुमारी के सहयोग से छात्राओं ने चेस में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
अंत में खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखलाते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुधा निकेतन रंजनी ने सभी को शपथ ग्रहण करवाया। इस कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं।
